23.2 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयMount Everest पर चले लात-घूंसे, सेल्फी के चक्कर में आपस में भिड़े...

Mount Everest पर चले लात-घूंसे, सेल्फी के चक्कर में आपस में भिड़े टूरिस्ट

Published on

नई दिल्ली,

कई बार लोगों में ऐसी छोटी चीजों को लेकर झड़प हो जाती है जो समझ से परे होती है. गुस्से में लोग न जगह देखते हैं न माहौल देखते हैं बस एक दूसरे पर हावी होने पर तुल जाते हैं. हाल में ऐसा ही कुछ दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट एवरेस्ट पहुंच रहे टूरिस्ट के बीच देखने को मिला.

29,030 फीट यानी 8848 मीटर की ऊंचाई पर लड़ाई और वह भी सेल्फी लेने के लिए व्यूइंग पॉइंट के लिए? ये अविश्वसनीय और मजाकिया लगता है, लेकिन सच है. हाल में जब चीन के टूरिस्ट्स के दो अलग-अलग ग्रुप चीन के तिब्बत ऑटोनॉमस रीजन में स्थित 8848 व्यूइंग प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, तो उन्होंने यात्रा को यादगार बनाने के लिए सेल्फी लेने का फैसला किया गया. जब उनके टूर गाइड ने उन्हें एवरेस्ट एलिवेशन मोन्युमेंच के बगल में एक साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा, तो दोनों ग्रुप सेल्फी के लिए सबसे अच्छी जगह बताने लगे.

इसी फोटो पोज को लेकर पहले तो दो लोगों में बहस हुई और फिर चल पड़े लात घूंसे. जी हां, ये लात घूंसे माउंट एवरेस्ट पर चले. मामला 25 जून का है. वायरल हुए घटना के वीडियो में एक महिला दोनों को रोकती दिख रही है लेकिन मामला बढ़ता जा रहा है.

आखिरकार, एवरेस्ट सीमा पुलिस शिविर के अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग किया. आगे की जांच के लिए बवाल में शामिल चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. अधिकारियों ने नियत समय में कार्यवाही पर अपडेट करने का वादा किया है.

बता दें कि अप्रैल में, चीन ने कथित तौर पर माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से को माउंटेनीयर्स के लिए फिर से खोल दिया है. यह कोरोना के बाद पहली बार खोला गया है. दुर्भाग्य से, दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत, जिसकी ऊंचाई 29,032 फीट है, पर भीड़भाड़ समस्या बढ़ रही है. यह समस्या पिछले महीने फिर से सुर्खियों में आ गई जब दो एवरेस्ट माउंटेनीयर्स लापता हो गए और एक रिज ढहने के कारण उन्हें मृत मान लिया गया.

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...