18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यराजस्थान: मां और बेटा घर से थे बाहर, लौटे तो एक ही...

राजस्थान: मां और बेटा घर से थे बाहर, लौटे तो एक ही रस्सी से लटके मिले बेटी और पिता

Published on

नागौर,

राजस्थान में एक परिवार में बेटी और पिता ने एक ही रस्सी से लटकर खुदकुशी कर ली. यह घटना नागौर जिले की है जहां श्रीराम और उसकी 17 साल की बेटी ने अपने घर में रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें मृतक व्यक्ति श्रीराम ने कुछ लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है.

पुलिस के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब श्रीराम की पत्नी और बेटा बाहर गए हुए थे. पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पिता-बेटी को अपने घर में एक ही रस्सी से लटका हुआ पाया.घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिवार की शिकायत के आधार पर, दो लोगों मांगीलाल और मोतीराम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

बता दें कि अभी एक दिन पहले अजमेर में एक दुल्हन के शादी के चंद घंटों बाद ही खुदकुशी कर लेने का मामला भी सामने आया था. दुल्हन ने अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी.न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली कोमल शर्मा (32) ने रविवार को अजमेर निवासी रौनक बंसल से शादी की थी. पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की यह घटना बीके कौल नगर में गोकुलधाम अपार्टमेंट में हुई थी.

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...