24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यरिटायर्ड IAS की पत्नी ने सौतेले बेटे और दामाद पर लगाया रेप...

रिटायर्ड IAS की पत्नी ने सौतेले बेटे और दामाद पर लगाया रेप का आरोप, केस जम्मू ट्रांसफर

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रिटायर्ड IAS ऑफिसर की पत्नी ने सौतेले बेटा, दामाद और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ रेप और पिटाई करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि यह मामला जम्मू से जुड़ा है, जिसके चलते पुलिस में विवेचना वहीं ट्रांसफर कर दी है. पीड़िता का निकाह रिटायर्ड आईएएस से हुआ था. पहली पत्नी से उनकी तीन बेटी और एक बेटा है.

पीड़िता के मुताबित शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा था. दहेज की मांग की गई और न देने पर उसे बुरी तरह से कई बार पीटा गया. आरोप है कि अप्रैल 2024 में दामाद और सौतेले बेटे ने करीब 5 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. विरोध करने पर कई बार पीटा गया और खाना भी नहीं दिया गया. महिला का आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने उसका वीडियो बनाया और सादे पेपर पर साइन भी लिए. तबीयत खराब होने पर उसे मायके भेज दिया गया.

रिटायर्ड IAS ऑफिसर की पत्नी के साथ रेप
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पिता ने शादी रिटायर्ड आईएएस की वजह से कई गई थी. जिससे शादी के बाद उसकी जिंदगी आराम से बीते. लेकिन उसके सौतेले बेटे और दामाद ने रेप किया. इस मामले पर डीसीपी नार्थ जोन अभिजीत आर शंकर ने बताया कि पीड़िता ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. यह मामला जम्मू का है, इसलिए वहीं ट्रांसफर कर दिया गया है.

पुलिस ने केस जम्मू ट्रांसफर किया
बता दें, नवंबर 2020 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर के रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से लखनऊ की रहने वाली पीड़िता का निकाह हुआ था यह अधिकारी की दूसरी शादी थी. उसकी पहली पत्नी से चार बच्चे हैं, तीन बेटी और एक बेटा है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...