24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयसीजेआई चंद्रचूड़ ने जब सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील से कहा- आप...

सीजेआई चंद्रचूड़ ने जब सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील से कहा- आप भी तो मुंबई के बड़े ब‍िल्‍डर हैं..

Published on

नई दिल्ली

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में केस की सुनवाई के बीच कभी-कभी जज और वकील के बीच कुछ हल्‍की-फुल्‍की बातें भी हो जाया करती हैं। कुछ ऐसा ही 11 जुलाई को भी हुआ। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ तीन साथी जजों के साथ एक के बाद एक मामले न‍िपटाते जा रहे थे। इसी बीच एक केस में सीन‍ियर वकील राजू रामचंद्रन पेश हुए।

राजू रामचंद्रन का मामला संपत्‍त‍ि व‍िवाद से जुड़ा था। मुंबई में कोई बंगला ग‍िरा कर बहुमंज‍िली इमारत बनाए जाने का मामला। एडवोकेट रामचंद्रन एक ब‍िल्‍डर की ओर से मुकदमा लड़ रहे थे।सीजेआई चंद्रचूड़ की पीठ को वकील रामचंद्रन ने केस का बैकग्राउंड बताते हुए कहा क‍ि हमारी बस इतनी दरख्‍वास्‍त है क‍ि उन्‍हें खरीदार के फेवर में थर्ड पार्टी राइट्स जारी न करने द‍िया जाए। सीजेआई ने कहा- हम उन्‍हें नोट‍िस भेजेंगे और उनका पक्ष भी सुनेंगे।

एडवोकेट रामचंद्रन ने सेक्‍शन नौ के तहत ऑर्डर जारी करने की गुजार‍िश करते हुए दलील दी क‍ि कहा- अगर हमारी पीठ के पीछे अग्रीमेंट बन जाता है और कोर्ट से भी छुपा ल‍िया जाता है…सीजेआई ने बीच में ही रोकते हुए कहा- आप भी मुंबई के बहुत बड़े ब‍िल्‍डर हैं। आपकी पीठ के पीछे कुछ नहीं हो सकता। आप देख रहे हैं क‍ि पूरी इमारत खड़ी हो रही है।वकील रामचंद्रन ने हंसते हुए कहा- वो तो मैं उस रास्‍ते से गुजरते हुए देख पाया। मैं मुंबई की हर सड़क पर नहीं चलता हूं।

सीजेआई ने कहा- हम शॉर्ट नोट‍िस भेजते हैं और फ‍िर देखते हैं। रामचंद्रन गुहार लगाते रहे- लॉर्डश‍िप! बस सेक्‍शन नौ के तहत राहत दे दी जाए। लेक‍िन, सीजेआई अपनी बात पर कायम रहे।दूसरे मामले पर आगे बढ़ने से सीजेआई ने कहा- हमें दो म‍िनट के ल‍िए जाना होगा, क्‍योंक‍ि ब्राजील से कुछ जज आए हुए हैं।जज उठते, इससे पहले रामचंद्रन ने एक और क‍िस्‍सा सुनाना शुरू कर द‍िया। यह क‍िस्‍सा उनका 48 साल पुराना एक न‍िजी अनुभव था।रामचंद्रन को एक जूनय‍िर वकील की सीजेआई चंद्रचूड़ द्वारा हौंसला बढ़ाते देख यह वाकया याद आ गया था। इसे उन्‍होंने अदालत में सुनाया।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...