12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलरणजी में भी छा गए सूर्या, खेली तूफानी पारी लेकिन शतक से...

रणजी में भी छा गए सूर्या, खेली तूफानी पारी लेकिन शतक से चूके

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव इन दिनों रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. मंगलवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच शुरू हुए रणजी मैच में सूर्यकुमार यादव ने 90 रनों की तूफानी पारी खेली. करीब 3 साल के बाद सूर्यकुमार की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी हो रही है, जो धमाकेदार रही.

32 साल के सूर्यकुमार यादव ने 80 बॉल में 90 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 चौके लगाए और 1 छक्का भी लगाया. सूर्या ने करीब 113 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन वह 90 के स्कोर पर LBW आउट हो गए.

रणजी मैच में भी सूर्यकुमार यादव का तेवर कम नहीं हुआ और उन्होंने आक्रामक खेल ही दिखाया. अपनी पारी में सिर्फ 45 डॉट बॉल खेलीं और अधिकतर रन बाउंड्री से ही बनाए. सूर्यकुमार यादव की 3 साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी दमदार रही है.

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू बाकी
बता दें कि साल 2022 में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए सबसे दमदार प्लेयर रहे हैं. टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव का जलवा देखने को मिला है, जबकि वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने दमदार पारियां खेली हैं. हालांकि सूर्यकुमार यादव को अभी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है.रणजी ट्रॉफी में अगर वह दमदार खेल दिखाते हैं तो टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर के लिए एक बेहतरीन च्वाइस हो सकते हैं. जिस फॉर्म और कॉन्फिडेंस के साथ सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं, ऐसे वक्त में टेस्ट क्रिकेट में उनका डेब्यू होना शानदार हो सकता है.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...