3.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराजनीतिअश्विनी वैष्णव के रेल मंत्री रहते हुए 5 बड़े हादसे, 300 से...

अश्विनी वैष्णव के रेल मंत्री रहते हुए 5 बड़े हादसे, 300 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बड़ा रेल हादसा हुआ है, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। अब इस हादसे की जांच के आदेश जारी हो गए हैं, हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है। साजिश वाले पहलू को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है क्योंकि लोको पायलट कह चुका है- तेज धमाके की आवाज आई थी। अब यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इससे ज्यादा चिंता बढ़ाने वाला है। जो रेल इतनी तरक्की कर रहा है, जब बुलेट ट्रेन के सपने देखे जा रहे हैं, तब इस तरह के हादसे कई गंभीर सवाल खड़े कर देते हैं।

इस समय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सभी के निशाने पर आ गए हैं। कहने को उन्होंने 2021 से ही कार्यभार संभाला है, लेकिन तीन सालों में भी पांच ऐसे बड़े रेल हादसे हो गए हैं जिन्होंने तमाम दावों को खोखला साबित कर दिया है। इन पांच हादसों में 300 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है, हजारों घायल हुए हैं।

तारीख- 2 जून, 2023- बालासोर रेल हादसा
पिछले साल 2 जून को ओडिशा के बालासोर में सबसे भीषण रेल हादसा हुआ था। तीन ट्रेनों की टक्कर हुई थी जिसमें 290 लोगों ने अपनी जान गंवाई, 900 से ज्यादा घायल भी बताए गए। असल में सबसे पहले बहानगा रेलवे स्टेशन के पास 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, जिस वजह से इसके डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरे ट्रैक पर जा गिरे। इसके बाद हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस इन डिब्बों पर चढ़ गई और इसके भी तीन-चार कोच पटरी से उतर गए थे।

तारीख- 29 अक्तूबर, 2023- आंध्र प्रदेश रेल हादसा
2023 में ही 29 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हुआ था जिसमें 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई। असल में विशाखापट्टनम पालसा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापट्टनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन की सीधी टक्कर हुई थी। जांच के बाद बताया गया कि एक ट्रेन ने सिग्नल जंप कर दिया था और उसी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ।

तारीख- 11 अक्टूबर, 2023-बिहार हादसा
साल 2023 में 11 अक्टूबर को बिहार में भी भीषण रेल हादसा हुआ था जब आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए थे, बताया गया हादसे में 6 कोच बेपटरी हुए थे। उस एक्सीडेंट की वजह से 4 लोगों की मौत हुई थी और 70 से ज्यादा घायल बताए गए।

तारीख- 25 अगस्त, 2023- मदुरई जंक्शन हादसा
साल 2023 में तमिलनाडु के मदुरई जंक्शन पर भी एक भयंकर रेल हादसा हुआ था। इसमें किसी ट्रेन की टक्कर नहीं हुई थी, कोच भी बेपटरी नहीं हुए थे, लेकिन एक भयंकर आग लगी थी जिसने 9 यात्रियों की जिंदगी ले ली। बताया गया कि लखनऊ-रामेश्वरम भारत गौरव ट्रेन मदुरई जंक्शन पर रुकी हुई थी। पता चला कि एक यात्री गैस सिलेंडर को स्मगल कर रहा था और उसने उसी के जरिए कुछ पकाने की कोशिश भी की। तभी धमाका हुआ और आग लग गई।

तारीख- 13 जनवरी, 2022- बंगाल हादसा
साल 2022 में 13 जनवरी को बिकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह हादसा पश्चिम हंगाल के अलिपुरद्वार में हुआ था जिसने 9 लोगों की जान ले ली। उस हादसे में 36 यात्री घायल बताए गए थे।

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...