24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS सीक्रेट सर्विस की चीफ का इस्तीफा, ट्रंप की सुरक्षा में चूक...

US सीक्रेट सर्विस की चीफ का इस्तीफा, ट्रंप की सुरक्षा में चूक की ली जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद अपना इस्तीफा देने का फैसला किया. रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से लगातार उनपर दबाव बनाया जा रहा था. ट्रंप के समर्थक उनसे इस्तीफा मांग रहे थे.

सीक्रेट सर्विस की चीफ के इस्तीफे पर रिपब्लिकन हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे खुशी है कि उन्होंने सही काम किया.” उन्होंने कहा कि, “उन्होंने इसमें बहुत देर कर दी. उन्हें कम से कम एक सप्ताह पहले ऐसा कर लेना चाहिए था. मुझे यह देखकर खुशी हुई कि उन्होंने रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों की अपील पर ध्यान दिया है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमें सीक्रेट सर्विस में अमेरिकी लोगों के विश्वास और भरोसे को फिर से बनाना है. एक एजेंसी के रूप में, राष्ट्रपतियों, पूर्व राष्ट्रपतियों और कार्यकारी शाखा के अन्य अधिकारियों की सुरक्षा में इसकी अविश्वसनीय रूप से अहम जिम्मेदारी है.”

सीक्रेट सर्विस पर राष्ट्रपति-पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी
मौजूदा और पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूएस सीक्रेट सर्विस की होती है. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 जुलाई को पेन्सिल्वेनिया के बटलर में एक रैली कर रहे थे, जब एक हमलावर ने उनपर एडवांस्ड राइफल से गोलियां बरसा दी थीं. इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और एक गोली उनके कान के ऊपरी हिस्से को चीरती हुई गुजर गई थी. इस रैली में अपने परिवार की रक्षा कर रहे एक शख्स को गोली लगी थी, जिसकी मौत हो गई थी. ट्रंप पर हुए इस हमले के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस निशाने पर आ गया था.

रिपब्लिकन-डेमोक्रेट नेताओं ने मांगा था इस्तीफा
घटना के दौरान अपनी सुरक्षा विफलताओं के लिए सीक्रेट सर्विस को कठोर जांच और रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों की तरफ से विरोधों का सामना करना पड़ा था. सीक्रेट सर्विस की चीफ चीटल हाउस ओवरसाइट कमेटी के समक्ष पेश हुई थीं, जहां उन्होंने सुरक्षा योजना और कानून प्रवर्तन प्रतिक्रिया के बारे में निराश सांसदों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया था. कई सांसदों ने उनसे इस्तीफा देने की मांग की थी.

डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की ली थी जिम्मेदारी
2022 से एजेंसी का नेतृत्व कर रही चीटल ने सांसदों को बताया कि उन्होंने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने स्वीकार किया कि यह 1981 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर हुए जानलेवा हमले के बाद से सीक्रेट सर्विस की सबसे बड़ी विफलता है.सीक्रेट सर्विस को अपने प्रदर्शन को लेकर कई कांग्रेस समितियों और यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी, इसके मूल संगठन की जांच का सामना करना पड़ रहा है. राष्ट्रपति जो बाइडेन, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है ने भी इस मामले में स्वतंत्र समीक्षा की अपील की है.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...