12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedहानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर समेत कई पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टा...

हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर समेत कई पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टा अकाउंट भारत में ब्लॉक, फवाद खान को राहत!

Published on

पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार, 30 अप्रैल की शाम को पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर, आयजा खान, सजल अली, सनम सईद, माया अली और इकरा अजीज हुसैन समेत अन्य के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। ऐसा भारत सरकार द्वारा YouTube पर पाकिस्तानी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) के कंटेंट को ब्लॉक करने की कार्रवाई के बाद हुआ है।

हानिया आमिर और उनके फैंस के लिए ये दूसरा झटका है। क्योंकि इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन होने के पहले उन्हें पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ से कथित तौर पर बाहर निकाल दिया गया है। इसमें वह दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली थीं। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के कारण फिल्म इंडस्ट्री ने पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

फवाद खान की फिल्म पर भी बैन
इसके पहले फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ को बैन किया गया था। हालांकि इनका इंस्टाग्राम अकाउंट खबर लिखे जाने तक ब्लॉक नहीं हुआ है। इसमें सबा कमर ज़मान, युमना जैदी, मेहविश हयात और उर्वा होकेन का भी नाम शामिल है, जिनका अकाउंट अभी दिखाई दे रहा है। बता दें कि पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में बैन होना बड़ी बात है। क्योंकि उनके फैंस भारत में भी काफी हैं। बताया जा रहा है कि यह कदम सरकार द्वारा भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से सेंसिटिव कंटेंट वायरल करने के लिए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाने के तुरंत बाद उठाया गया है।

पाकिस्तानी ड्रामा भी नहीं देख सकेंगे लोग
इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर बैन के अलावा, भारत ने पाकिस्तानी के कुछ यूट्यूब चैनलों पर भी कार्रवाई की है, जिसमें HUM TV, ARY Digital और GEO TV शामिल हैं। इस पर पाकिस्तानी ड्रामा स्ट्रीम होते थे, जिन्हें भारतीय लोग पसंद करते थे। उन्हें देखते थे। तारीफ करते थे। ऐसे में बैन लगने के कारण वह आगे के एपिसोड्स नहीं देख सकेंगे।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...