25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलट्रांसजेडर इमान खलीफा ने 46 सेकंड में महिला बॉक्सर एंजेला कारिनी को...

ट्रांसजेडर इमान खलीफा ने 46 सेकंड में महिला बॉक्सर एंजेला कारिनी को ओलंपिक में हराया, एलन मस्क हैरान

Published on

पेरिस,

पेरिस ओलंपिक 2024 में एक मामला सबसे ज्यादा गहराता जा रहा है. यह सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रेंड में छाया हुआ है. यह मामला अल्जीरिया के मुक्केबाज इमान खलीफा का है. वो एक ट्रांसजेडर हैं, जो 2023 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जेंडर एलिजिबिलिटी मानदंडों को पूरा नहीं कर सके थे और बाहर हो गए थे. मगर इस बार पेरिस ओलंपिक में जेंडर-इक्वालिटी का मामला है तो उन्हें एंट्री मिल गई.

अब यही खलीफा पेरिस ओलंपिक के महिला बॉक्सिंग इवेंट में उतरी हैं. गुरुवार को उनका मुकाबला इटली की बॉक्सर एंजेला कारिनी से हुआ था. यह मैच खलीफा ने सिर्फ 46 सेकंड में जीत लिया. इसका कारण है कि एंजेला ने नाक में चोट के कारण बीच में ही मैच छोड़ दिया था. हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि वो यह मैच हारी नहीं बल्कि खुद को जीता हुआ मानती हैं.

एलन मस्क ने भी एंजेला का सपोर्ट किया
इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर #IStandWithAngelaCarini ट्रेंड कर रहा है. इसी को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क ने भी पोस्ट शेयर की. सभी ने एंजेला कारिनी को सपोर्ट किया है.एक यूजर ने लिखा- पुरुषों को महिलाओं के खेल में शामिल नहीं होना चाहिए #IStandWithAngelaCarini. इसको जवाब देते हुए मस्क लिखा- बिल्कुल सही. इसी बीच एक अन्य यूजर ने लिखा कि आदमी का महिलाओं के खेल में क्या काम है.

एंजेला ने 46वें सेकंड में ही मैच छोड़ दिया
दरअसल, पेरिस ओलंपिक के छठे दिन महिला बॉक्सिंग में 66 किग्रा वेट कैटेगरी इवेंट के पहले राउंड में खलीफा का मुकाबला एंजेला से हुआ. मैच शुरू हुआ ही था कि 46वें सेकंड में एंजेला ने मुकाबला रोक दिया और नाक में दर्द की शिकायत करते हुए मैच बीच में ही छोड़ दिया.

मैच के दौरान एंजेला का हेडगियर भी दो बार हट गया था. मुकाबले के बाद एंजेला रोने भी लगी थीं. बात यहीं खत्म नहीं होती है, मैच खत्म होने के बाद एंजेला ने खलीफा से हाथ तक नहीं मिलाया. बता दें कि खलीफा एमेच्योर मुक्केबाज हैं.

पिछले साल बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खलीफा गोल्ड मेडल मैच तक पहुंची थीं, लेकिन मुकाबले से ठीक पहले उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया था, क्योंकि जांच में दावा किया गया कि उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा हुआ था. इससे पहले वाले बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2022 में खलीफा ने सिल्वर मेडल जीता था.

Latest articles

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...