15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeखेलतीरंदाजी में खत्म नहीं हो सका 36 सालों का सूखा, ओलंपिक में...

तीरंदाजी में खत्म नहीं हो सका 36 सालों का सूखा, ओलंपिक में मेडल जीतने से चूके भजन-दीपिका

Published on

नई दिल्ली,

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय तीरंदाजों से मेडल की आस थी, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. 3 अगस्त (शनिवार) को दीपिका कुमारी और भजन कौर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों तीरंदाज मेडल राउंड तक भी नहीं पहुंच सकीं. भजन कौर वूमेन्स इंडिविजुअल इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशियाई तीरंदाज डियांडा चोइरूनिसा से हार गईं. पांच सेट के बाद स्कोर 5-5 से बराबर था. ऐसे में भजन कौर और डियांडा चोइरूनिसा के बीच शूटऑफ हुआ. शूटऑफ में डियांडा ने 9 का स्कोर किया, वहीं भजन 8 का स्कोर ही बना सकीं.

दूसरी तरफ दीपिका कुमारी को क्वार्टर फाइनल में कोरिया की नाम सु-ह्योन ने 6-4 से हरा दिया. दीपिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की मिशेल क्रोपेन को 6-4 से हराकर मेडल की उम्मीद जगाई थीं, लेकिन अंतिम-8 मैच में वो कोरिया के खिलाफ अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर सकीं. दीपिका की हार के साथ ही तीरंदाजी इवेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. इससे पहले मेन्स इंडिविजुअल, मेन्स टीम, वूमेन्स टीम और मिक्स्ड टीम में भारतीय चुनौती पहले ही समाप्त हो चुकी थीं.

36 सालों से तीरंदाजी में मेडल का इंतजार
भारत तीरंदाजी में केवल सिडनी ओलंपिक 2000 में क्वालिफाई नहीं कर पाय था. इसके अलावा उसने सभी ओलंपिक खेलों में भाग लिया है. तीरंदाजी को ओलंपिक में 1988 में शामिल किया गया था और तब से भारतीय तीरंदाज लगभग हर ओलंपिक खेल में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन अभी तक पोडियम तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं. कहने का अर्थ यह है कि भारत ओलंपिक के तीरंदाजी इवेंट्स में 36 सालों से अब तक एक भी मेडल नहीं जीत पाया है.

देखा जाए तो लंदन ओलंपिक 2012 के बाद यह पहला अवसर रहा, जबकि भारत के 6 खिलाड़ियों ने खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ में भाग लिया. धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव, भजन कौर, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत पेरिस ओलंपिक 2024 में शिरकत कर रहे थे. बता दें कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था, जिसके चलते इस बार भारतीय तीरंदाज 5 स्पर्धाओं में भाग ले रहे थे. अनुभवी तरुणदीप राय और दीपिका कुमारी का ये चौथा ओलंपिक रहा.

टोक्यो ओलंपिक में भारत के सभी पुरुष तीरंदाज शीर्ष 30 में जगह नहीं बना पाए थे, जिससे भारतीय टीम को 9वीं वरीयता मिली थी. भारत की एकमात्र महिला तीरंदाज दीपिका ने 9वां स्थान हासिल किया था. भारत को तब अपने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इस बार भारतीय तीरंदाजों के प्रदर्शन में सुधार आया, लेकिन मेडल का सूखा जारी रहा.

धीरज-भकत ने किया शानदार प्रदर्शन लेकिन…
तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के लिए सराहनीय प्रदर्शन अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा ने किया. अंकिता-धीरज मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गए. ब्रॉन्ज मेडल मैच में अंकिता-धीरज को यूएसए के ब्रैडी एलिसन और केसी काफहोल्ड ने 2-6 से हराया. अमेरिकी जोड़ी ने पहले दो सेट जीत लिए थे. इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए तीसरा सेट जीता, लेकिन फिर चौथे सेट में बाजी एक बार फिर यूएसए के हाथ लगी. भारतीय जोड़ी को इससे पहले सेमीफाइनल में कोरिया के हाथों 2-6 से पराजित होना पड़ा था. हालांकि पदक से चूकने के बावजूद अंकिता-धीरज ने इतिहास रच दिया. पहली बार ओलंपिक में तीरंदाजी के किसी स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे.

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...