13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराजनीतिबांग्लादेश के हालात पर दिल्ली में बड़ी बैठक, संसद में अमित शाह...

बांग्लादेश के हालात पर दिल्ली में बड़ी बैठक, संसद में अमित शाह से मिले अजीत डोभाल

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में राजनैतिक उठापटक के बीच भारत में भी हलचल है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जहां आज संसद में इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी तो वहीं नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर भी संसद पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि यहां गृह सचिव समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं, जिसमें बांग्लादेश के मौजूदा हालात और सीमा सुरक्षा पर चर्चा होगी. पूर्व स्पेशल डीजी बीएसएफ वाईबी खुरानिया ने भी संसद में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है.

गृह मंत्री अमित शाह ने भी बांग्लादेश के हालात पर आज विदेश मंत्री से मुलाकात की. इस दौरान दोनों मंत्रियों ने पड़ोसी देश के मौजूदा हालात पर चर्चा की. उन्होंने आज संसद में बांग्लादेश में उभर रहे राजनीतिक संकट पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हालात बहुत ही खराब है, जनवरी 2024 से ही तनाव और हिंसा की स्थिति बनी हुई है, खासकर जून और जुलाई में सरकारी नीतियों के खिलाफ बढ़ते छात्र आंदोलन की वजह से हालात और भी खराब हो गए.

19000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे
जयशंकर ने संसद में बताया कि अशांति के समय बांग्लादेश में लगभग 19,000 भारतीय नागरिक मौजूद थे, जिनमें लगभग 9,000 छात्र शामिल थे. उन्होंने कहा कि इनमें से कई छात्र विरोध और हिंसा के बीच पहले ही भारत लौट आए. मंत्री ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा पर गंभीर चिंता जाहिर की, जिसमें उनके बिजनेस और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है.

अल्पसंख्यकों के हालात पर भारत की नजर
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत सरकार हालात पर बारीकी से नजर रख रही है, खासकर अल्पसंख्यक समूहों की सुरक्षा पर सरकार पर नजर बनाए हुई है. जयशंकर ने प्रभावित अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा की जा रही पहलों की सराहना भी की. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ भारत लगातार संपर्क में है. विदेश मंत्री ने बताया कि भारतीय दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित करने अपील की गई है.

बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव की आशंका
अपने संबोधन के दौरान, जयशंकर ने विरोध प्रदर्शनों के जवाब में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बिगड़े हालात पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि अस्थिरता के बाद अंतरिम सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि भारत पूर्व प्रधानमंत्री हसीना का समर्थन करने के लिए तैयार है, जिन्होंने भारत में शरण मांगी है.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...