15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभेल न्यूज़भगवान भावना से प्रकट होते हैं! भावातीत ध्यान भगवान शिव का ध्यान...

भगवान भावना से प्रकट होते हैं! भावातीत ध्यान भगवान शिव का ध्यान है

Published on

— ओल्ड सुभाष नगर में भगवान भोलेनाथ की अद्भुत कथा

भोपाल।

भगवान शिव ज्ञान के देवता हैं। इनकी आराधना ज्ञान प्रदान करती है जो मुक्ति कारक है। प्रत्येक की चेतना जब शुद्ध होगी तभी उसमें ज्ञान आएगा। ज्ञान प्राप्त करने का सरल सुगम साधन भावातीत ध्यान है। आचार्य डॉ निलिम्प त्रिपाठी ने मनसा देवी धाम, ओल्ड सुभाष नगर में भगवान भोलेनाथ की अद्भुत कथा सुनाई। भक्त कथा सुनकर भाव विभोर हो गए। भगवान के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन करते हुए उनकी दिव्य स्तुति की। भगवान कपूर की तरह गोरे हैं, करुणा के अवतार हैं, संसार के सार हैं, काल रूपी सर्प को धारण करने वाले महाकाल हैं।

हृदयकमल में सदा आनंदरूपी वसंत का निर्माण करने वाले पार्वती जी सहित भगवान शिव जी को हम सब बारंबार प्रणाम करते हैं। आचार्य जी ने 12 ज्योतिर्लिंगों की कथा सुनाई एवं उनके विविध रूपों की अद्भुत व्याख्या की। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री मुकेश नायक उपस्थित रहे एवं उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव रमेश अग्रवाल, आरके नामदेव, महंत शर्मा, सूर्यकांत चौकसे, धर्मेंद्र जोशी, सरोज, दिनेश दरबार, विभा, दीपक शर्मा, सुरेश तिवारी, किरन, गजेंद्र तिवारी, शोभा, अक्षय तिवारी, बृजमोहन चौहान, दयाशंकर सिंह, राम विनोद सिंह गौर, रवि शंकर तिवारी, नवीन मिश्र, निधि त्रिपाठी, हेरम्ब त्रिपाठी आदि कथा स्थल पर उपस्थित रहे।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...