12.5 C
London
Tuesday, October 14, 2025
HomeभोपालMP: CM मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, ओलंपियन विवेक...

MP: CM मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, ओलंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप हुए शामिल

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया. भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान पर इस भव्य तिरंगा यात्रा में करीब 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चों ने भाग लिया. तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे से सुभाष चंद्र बोस मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष नगर, अशोक विहार, परिहार चौराहा से होते हुए नेहरू चौराहा (न्यू अशोका गार्डन) पर समाप्त हुई. कार्यक्रम में पुलिस बैंड, साइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी शामिल हुए.

राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने सहभागिता की. ओलम्पियन ऐश्वर्य और ओलम्पियन विवेक सागर प्रदेश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं.

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार सम्मानित
हर घर तिरंगा अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार जनों को तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सम्मानित किया गया. राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई.

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रदेश के कोने-कोने में ले जाने के लिए खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों चर्चा की. उन्होंने प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पहुंचाने के लिए निर्देश दिए. मंत्री ने बताया भोपाल में भी खेल और युवा कल्याण विभाग ओर से दो कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सुभाष नगर खेल मैदान पर की गई. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को बड़ी झील पर तिरंगा लहराकर देश प्रेम की भावना को जागृत किया गया. उन्होंने युवाओं और आम जन को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया.

Latest articles

भेल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाली रैली

भेल भोपाल । श्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष अंतर्गत पूरे भारत में...

भेल में जीएसटी जागरूकता एवं अनुपालन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन

भेल भोपाल ।वित्त विभाग, बीएचईएल , भोपाल के तत्वावधान में,जीएसटी जागरूकता एवं अनुपालन विषय...

भेल में साइकिलिंग का आयोजन

भेल भोपाल ।बीएचईएल, भोपाल के तत्वावधान में आज स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के...

विजय नगर गृह निर्माण समिति एक आदर्श संस्था : राज्यमंत्री कृष्णा गौर—12 लाख का लाभांश वितरण

भोपाल।विजय नगर गृह निर्माण समिति शहर की एक ऐसी संस्था है, जिसने अनुशासन,...

More like this

विजय नगर गृह निर्माण समिति एक आदर्श संस्था : राज्यमंत्री कृष्णा गौर—12 लाख का लाभांश वितरण

भोपाल।विजय नगर गृह निर्माण समिति शहर की एक ऐसी संस्था है, जिसने अनुशासन,...

थ्रिफ्ट सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव ने दिया इस्तीफा

भेल भोपाल ।बीएचईई थ्रिफ्ट एण्ड के्रडिट  कॉपरेटिव सोसायटी संस्था के दो पदाधिकारियों, निशांत कुमार...