18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाली की दहलीज पर मुइज्जू का मालदीव, 1 महीने का खर्च चलाने...

कंगाली की दहलीज पर मुइज्जू का मालदीव, 1 महीने का खर्च चलाने भर भी पैसे नहीं, अब क्या होगा?

Published on

माले

मालदीव इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण ने बताया है कि देश का आधिकारिक डॉलर रिजर्व पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। मालदीव की सरकार ने पिछले महीने ही रिजर्व से 113 मिलियन डॉलर की राशि निकाली थी। विशेषज्ञों ने मालदीव के इस हालात के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। मुइज्जू को चीन का करीबी नेता माना जाता है। उन्होंने राष्ट्रपति बनते ही मालदीव में चीन समर्थक नीतियां लागू की और भारत के साथ दुश्मनी मोल ली।

मालदीव का विदेशी मुद्रा भंडार कितना है
मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (एमएमए) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के अंत में मालदीव का विदेशी मुद्रा भंडार 395 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। जून के अंत में यह राशि 509 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी। एमएमए की सांख्यिकी वेबसाइट पर उपलब्ध पिछले रिकॉर्ड की तुलना में, फरवरी 2014 के बाद से कुल रिजर्व कभी भी इस स्तर तक नहीं गिरा था। कुल रिजर्व में भारी बदलाव के साथ, वर्तमान रिजर्व में धन की मात्रा में काफी कमी आई है। पिछले महीने तक उपयोग योग्य रिजर्व 43 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। यह एक महीने के आवश्यक आयात के लिए आवश्यक राशि से भी कम है।

मालदीव की कंगाली को छिपा रही मुइज्जू सरकार
उपयोग योग्य रिजर्व के खत्म होने के बावजूद, मुइज्जू सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच, मालदीव की सरकार जानकारी सार्वजनिक होने से रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। मालदीव के वित्त मंत्रालय ने हाल ही में संसद की लोक लेखा समिति से सरकार की मध्यम अवधि की राजकोषीय और ऋण नीति पर चर्चा करने के लिए बंद कमरे में बैठक करने का अनुरोध किया था।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...