2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यजेल से रिहा हुई खुशी दुबे, रातोरात पुलिस ने घर के बाहर...

जेल से रिहा हुई खुशी दुबे, रातोरात पुलिस ने घर के बाहर लगवाए कैमरे

Published on

कानपुर ,

कानपुर के बिकरू कांड में जितनी 8 पुलिसकर्मियों को मारने वाले विकास दुबे की चर्चा नहीं हुई, उससे ज्यादा चर्चा उसके शूटर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को लेकर रही है. खुशी दुबे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शनिवार की रात को कानपुर देहात जेल से रिहा हुई. 2 साल बाद खुशी रिहा होकर जब अपने घर पहुंची तो उसके घरवालों की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लेकिन अब पुलिस ने उसके घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं. हैरानी की बात यह है कि सभी कैमरे रात के अंधेरे में लगाए गए. ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि क्या पुलिस खुशी दुबे की निगरानी करना चाहती है? यह संदेह खुद खुशी दुबे के एडवोकेट शिवाकांत लगा रहे हैं.

एडवोकेट शिवाकांत का कहना है कि अगर पुलिस खुशी दुबे की सुरक्षा करना चाहती है तो दिन में भी कैमरे लगाए जा सकते थे. खुशी के आने से पहले भी कैमरे लगाए जा सकते थे. लेकिन रात के अंधेरे में कैमरे लगाना इससे साबित होता है कि पुलिस खुशी दुबे की निगरानी करना चाहती है और उसको ट्रेस करना चाहती है. दरअसल, खुशी दुबे पहले से ही सभी राजनीतिक दलों का चुनाव में एजेंडा रही है. कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने उसके परिजनों से मुलाकात की थी. खुशी की बहन नेहा कांग्रेस की तरफ से कल्याणपुर विधानसभा में चुनाव लड़ी थी.

समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती समेत आम आदमी पार्टी (AAP) भी इस मुद्दे को कई बार उठाती रही है कि दुबे को पुलिस ने गलत जेल भेजा है. उसको ब्राह्मण होने की वजह से परेशान किया है. खुशी बाहर आ गई है. ऐसे में यह संभावना भी लग रही है कि राजनीतिक दल उसके आधार पर सत्तापक्ष को घेरने की कोशिश करेंगे.

तभी उनके वकील आरोप लगा रहे हैं कि हो सकता है पुलिस खुशी को ट्रैक करने के नजरिए से ही उसके घर के आस-पास रात के अंधेरे में कैमरे लगवा रही है. वैसे इस मामले पर पनकी के एसीपी निशांत शर्मा का कहना है कि खुशी दुबे का चर्चित मामला है. वह माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जमानत पर बाहर आई है, इसलिए उनकी सुरक्षा के नजरिए से पुलिस ने कैमरे लगाए हैं. बाकी और कोई बात नहीं है.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...