25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedइधर एंटीलिया में हो रही थी गणेश पूजा, उधर अंबानी की बड़ी...

इधर एंटीलिया में हो रही थी गणेश पूजा, उधर अंबानी की बड़ी बहू की बहन स्विमसूट में आईं नजर

Published on

एंटीलिया में इस बार बड़े ही जोर-शोर के साथ गणेश चतुर्थी पर्व को मनाया गया। ये मौका इसलिए खास था क्योंकि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद का ये पहला फेस्टिवल था। इस दौरान अंबानी परिवार ने भी ये सुनिश्चित किया कि पूरा फोकस उनकी नई बहुरानी पर रहे। हालांकि, ये अलग बात है कि इंटरनेट पर शेयर्ड फोटोज से अटेंशन बटोरने के मामले में अरबपति खानदान की बड़ी बहू श्लोका मेहता की बहन दीया मेहता ज्यादा आगे रहीं।

अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने ऐसे-ऐसे फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें उनका ग्लैमर बस देखते ही बन रहा है। इनमें से कुछ में वो ड्रेस, तो कुछ में स्कर्ट-टॉप सेट और स्विमसूट पहनी दिख रही हैं। (सभी तस्वीरें: dmjatia)

स्लिट स्कर्ट और ट्यूब टॉप में फ्लॉन्ट किया फिगर
दीया ने अपनी ग्रीस ट्रिप पर एक से बढ़कर एक फैशनेबल लुक्स दिखाए और उनकी तस्वीरें सबके साथ साझा कीं। इस तस्वीर में आप उन्हें ब्लैक कलर की स्लिट स्कर्ट और ट्यूब टॉप के सेट में देख सकते हैं। ग्लैमर और क्लास के इस परफेक्ट मिक्स में दीया अपने स्लिम-फिट फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

नीला समंदर और रेड फायरी लुक
ग्रीस के समंदर और सफेद इमारतों को बैकग्राउंड में लेते हुए दीया ने बेहद दिलकश तस्वीरें क्लिक करवाईं। प्लंजिंग नेकलाइन और कटआउट डीटेल वाली फिगर हगिंग ड्रेस में श्लोका की बहन का रेड फायरी लुक एक झटके में दिल जीत ले गया। ये ऐसी ड्रेस है, जो किसी को भी ग्लैमरस अवतार दे दे।

डोरी वाला जंपसूट पहन बढ़ा दी धड़कन
दीया के लगभग हर हॉलिडे अटायर में कोई न कोई ऐसा एलिमेंट जरूर था, जो उनकी अपीयरेंस में ऊम्फ फैक्टर जोड़ रहा था। और उनका जंपसूट भी इससे अछूता न रहा।अंबानी की इस रिश्तेदार ने ब्रॉन्ज शेड का जंपसूट वेयर किया था, जिसका टेक्सचर रोप वीव्स जैसा था। इसमें पीछे बैकलेस डिजाइन देते हुए डोरी डीटेल थी, जो हॉटनेस के एलिमेंट को जोड़कर धड़कन बढ़ा गई।

स्विमसूट में ढाया कहर
समंदर के पानी और धूप की किरणों का मजा लेती दीया का ये लुक भी फैशन गोल्स दे गया। पैरट ग्रीन कलर का स्विमसूट और हरे रंग के अलग-अलग शेड्स वाला श्रग कमाल का लग रहा था। ऊपर से उन्होंने जिस तरह से फोटोज के लिए पोज दिया, वो तो गजब ही ढा गया।

शॉर्ट कपड़ों भी लगे स्टील वर्दी
दीया मेहता की ग्रीस ट्रिप के दौरान की पिक्स में कुछ ऐसे शॉर्ट कपड़ों में भी दिखीं, जो स्टील वर्दी थे। इस पिक में आप उन्हें एक तरफ शर्ट स्टाइल की मिनी ड्रेस, तो दूसरी तरफ हॉट शॉर्ट्स एंड पेपलम ट्यूब टॉप में देख सकते हैं। इन्हें दीया ने जिस तरह से स्टाइल किया था, वो टोटल फैशन गोल्स था।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...