7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेलभारत सीरीज से पहले डेविड वॉर्नर ने किया संन्यास का ऐलान, बताया...

भारत सीरीज से पहले डेविड वॉर्नर ने किया संन्यास का ऐलान, बताया कौनसा टूर्नामेंट होगा आखिरी

Published on

सिडनी

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने संकेत दिया है कि वह चाहते हैं कि 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाला टी20 विश्व कप उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो और उनका कहना है कि इसमें खिताब जीतना उनके लिए ‘सोने पे सुहागा’ होगा। वॉर्नर ऐसे बल्लेबाज माने जाते हैं, जो अकेले दम पर मैच जितवाने में सक्षम हैं। दूसरी ओर, वह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारत आने वाले हैं।

ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज वॉर्नर ने गुरुवार को कहा, ‘पूरी संभावना है कि यह मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम वर्ष होगा। मैंने अपनी निगाहें 2024 (टी20) विश्व कप पर लगायी हुई हैं, इसलिए अमेरिका और वेस्टइंडीज में खिताब से साथ समापन करना सोने पे सुहागा होगा।’

वॉर्नर को 2021 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी अभियान में 289 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था। वह इस समय बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस साल और अगले साल के लिये थंडर्स से करार किया है और योगदान करने के लिये यह मेरा समय है। मेरे पास अब यह करने का समय है और यह संभवत: मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम साल होगा।’

वॉर्नर ने हालांकि इस बारे में कुछ नहीं कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग खेलेंगे या नहीं। वॉर्नर फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और कार एक्सीडेंट में घायल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी का भी जिम्मा इस सीजन में मिल सकता है। बता जा रहा है कि पंत आईपीएल के इस सीजन तक फिट नहीं हो सकेंगे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...