17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यकौन अखिलेश जी?', सपा प्रमुख के बयान को लेकर सवाल पूछने पर...

कौन अखिलेश जी?’, सपा प्रमुख के बयान को लेकर सवाल पूछने पर ललन सिंह क्या बोले

Published on

पटना,

जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ‘ललन सिंह’ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की पहचान 1974 के आंदोलन से बनी और आज अखिलेश उनके (कांग्रेस) ही साथ हैं. मैसूर-दरभंगा रेल हादसे पर उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसे होते रहते हैं.

‘जानबूझकर कराई जा रही दुर्घटना’
पत्रकारों से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा, ‘बिहार में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहे यही हम लोग माता से आराधना करते हैं. पिछले 20-22 साल से बिहार में जैसा महौल है, आपसी भाईचारे का, सांप्रदायिक सद्भाव का, ये भाईचारा बना रहे यही माता से प्रार्थना है.’

मैसूर-दरभंगा रेल हादसे पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ये होता रहता है. आपने देखा होगा कि कई जगहों पर लोग ट्रैक पर कुछ रख देते हैं. जानबूझकर दुर्घटना कराई जा रही है. उसकी जांच रेल मंत्रालय कर रहा है. उस पर कार्रवाई होगी.’

‘कौन अखिलेश जी?’
ललन सिंह से पूछा गया कि हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार को एनडीए से समर्थन वापस ले लेना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘कौन अखिलेश जी… आज नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की आत्मा कराह रही होगी. आंदोलन करके नेता जी की पहचान बनी, 1974 के आंदोलन में. आज अखिलेश जी उसकी (कांग्रेस) गोद में बैठे हुए हैं.

क्या था अखिलेश यादव का बयान?
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने जेडीयू चीफ नीतीश कुमार से एनडीए से समर्थन वापस लेने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि यूपी में भाजपा सरकार समाजवादियों को जेपी नारायण को श्रद्धांजलि देने से रोक रही है. अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुये जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा था, ‘अखिलेश को गठबंधन तोड़ने की सलाह देने के बजाए खुद आत्ममंथन करना चाहिए. अखिलेश यादव ने जेपी के जीवन मूल्यों को किस हद तक अपनाया है?

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...