12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलFIFA: वर्ल्ड कप के बीच कोच ने सेक्स को लेकर दिया बयान,...

FIFA: वर्ल्ड कप के बीच कोच ने सेक्स को लेकर दिया बयान, हुआ वायरल

Published on

नई दिल्ली,

पूरी दुनिया की नज़र इस वक्त कतर पर टिकी है, जहां फीफा वर्ल्ड कप 2022 चल रहा है. टूर्नामेंट शुरू हुए करीब एक हफ्ता हो गया है और अभी तक कई मज़ेदार मैच देखने को मिले हैं. इस बीच अलग-अलग टीमों ने पूरे टूर्नामेंट के लिए अपने खिलाड़ियों के लिए कुछ रूल भी बनाए हैं. स्पेन के कोच लुईस एनरिक ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए सेक्स करने पर कुछ बयान दिया है, जो सुर्खियों में है.

स्पेनिश टीम के कोच लुईस ने कहा है कि वर्ल्ड कप के मैच से पहले अगर खिलाड़ी सेक्स करते हैं तो उसमें कुछ बुराई नहीं है. लुईस के मुताबिक, अगर आप अपनी पत्नी या पार्टनर के साथ हैं, तो इसमें दिक्कत क्या है यह कोई रोकने वाली चीज़ नहीं है. वर्ल्ड कप में प्रेशर होता है और आप अपना माइंड फ्रेश रखना चाहते हैं.

लुईस बोले कि जब मैं खिलाड़ी था, उस वक्त भी यह बातें हमारे लिए नॉर्मल थीं. बता दें कि स्पेन ने अभी तक फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक मैच खेला है, जिसमें उसने कोस्टा रिका को 7-0 से मात दी थी. स्पेन का अगला मुकाबला जर्मनी से 28 नवंबर को है.

बता दें कि कतर में वैसे भी इस बार कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं, जिससे दुनियाभर के फैन्स नाराज़ हैं. कतर में शराब, स्मोकिंग और सेक्स को लेकर अलग-अलग पाबंदियां हैं. यहां तक कि लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने पर भी रोक लगी है.

स्पेन की टीम में फेरन टोरेस, डेनी ओल्मो, मार्को, कार्लोस सोलर और एल्वारो मोराटा जैसे बड़े प्लेयर शामिल हैं. खास बात यह है कि स्पेन के स्टार प्लेयर फेरन टोरेस अपने कोच लुईस एनरिक की बेटी को ही डेट कर रहे हैं, वर्ल्ड कप से पहले फेरन ने इस बात का खुलासा किया था.

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...