12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलस्प‍िनर्स या पेसर्स, राजकोट में कौन करेगा 'खेला', जानें कैसा रहेगा पिच...

स्प‍िनर्स या पेसर्स, राजकोट में कौन करेगा ‘खेला’, जानें कैसा रहेगा पिच का म‍िजाज

Published on

राजकोट ,

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट से पहले राजकोट की पिच पर बड़ा अपडेट आया है. यह पिच कैसी रहेगी इस बारे में बताया जा रहा है कि राजकोट में भी स्प‍िनर्स की बड़ी भूमिका रहेगी. चूंकि सीरीज 1-1 से बराबरी पर है, ऐसे में 15 फरवरी से राजकोट में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए सीरीज में दबदबा कायम करने का अवसर होगा.

भारतीय टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में कुछ दिनों के ब्रेक के बाद एक फिर से 12 फरवरी को राजकोट पहुंची. इसके विपरीत, इंग्लैंड की टीम विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट समाप्त करने के बाद अबू धाबी के लिए रवाना हो गई थी. इस सीरीज में हैदराबाद और व‍िशाखापत्तनम में अब तक ऐसी पिचें रहीं हैं, जहां बल्ले और गेंद के बीच बैलेंस कंपटीशन देखने को मिला है. ऐसे में इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि राजकोट की पिच पर पुराना ट्रेंड देखने को मिलेगा.

बीसीसीआई के एक टॉपलेवल के अध‍िकारी ने आजतक को बताया, ‘राजकोट में टेस्ट मैच के लिए यह एक अच्छा विकेट होगा, मैच आगे बढ़ने पर विकेट से स्पिनरों को मदद मिल सकती है. पिच में कुल मिलाकर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए काफी कुछ होगा.राजकोट की पिच को देखने के बाद कोई भी निराश नहीं होगा. इससे स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है, लेकिन यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि टेस्ट क्रिकेट स्क‍िल का खेल है. दोनों टीमों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है.

राजकोट टेस्ट से तय होगी आगे की रुपरेखा…
भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए राजकोट टेस्ट काफी अहम होने वाला है. क्योंकि इस टेस्ट से आगे की रूपरेखा तय होगी. 15 से 19 फरवरी के बीच होने वाला होने टेस्ट मैच से पूर्व फ‍िलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. यह मैच दोनों टीमों को सीरीज में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने का मौका देगा. वहीं, इंग्लैंड का लक्ष्य भी इस सीरीज को जीतना है. इंग्लैंड ने आखिरी बार भारत को टेस्ट सीरीज में 2012-13 के दौरान हराया था.

भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद (इंग्लैंड 28 रन से जीता)
2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापत्तनम (भारत 106 रन से जीता)
3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट
4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची
5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...