4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलसंजू सैमसन का तूफानी शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 203...

संजू सैमसन का तूफानी शतक, भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 203 रनों का टारगेट

Published on

डरबन,

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (8 नवंबर) डरबन के किंग्समीड मैदान पर है. मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 203 रनों का टारगेट दिया है. भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट पर 202 रन बनाए. संजू सैमसन ने इस मैच में सिर्फ 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. संजू ने 107 रनों की पारी खेली.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने चौथे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा (7 रन) का विकेट गंवा दिया. अभिषेक को गेराल्ड कोएट्जी ने कप्तान एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया.अभिषेक के आउट होने के समय भारत का स्कोर 24/1 रन था. इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को संभाला. पावरप्ले में भारत ने एक विकेट पर 56 रन बनाए.

पावरप्ले के बाद भी संजू की तूफानी बैटिंग जारी रही और उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के की मदद से सिर्फ 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि संजू के अर्धशतक जड़ने के कुछ देर बाद ही भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया. सूर्यकुमार को पैट्रिक क्रुगर ने एंडिले सिमेलाने के हाथों कैच आउट कराया. सूर्या और संजू के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की पार्टनरशिप हुई.

सूर्या के आउट का संजू पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और उन्होंने 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. सूंज ने शतकीय पारी तक पहुंचने के दौरान 7 चौके और 9 छक्के लगाए. संजू का टी20 इंटरनेशनल में ये लगातार दूसरा शतक रहा. इससे पहले उन्होंने 12 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन बनाए थे. संजू के शतक के कुछ देर बाद भारत को तीसरा झटका लगा, जब तिलक वर्मा केशव महाराज की गेंद पर चलते बने. तिलक ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 18 गेंदों पर 33 रन बनाए.

संजू सैमसन की बात करें तो वो चौथे विकेट के रूप में आउट हुए. सैमसन ने 10 छक्के और 7 चौके की मदद से 50 गेंदों पर 107 रन बनाए. संजू को नकाबा पीटर ने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट कराया. संजू के आउट होने के समय भारत का स्कोर 4 विकेट पर 175 रन था. भारत ने इसके बाद हार्दिक पंड्या (2), रिंकू सिंह (11), अक्षर पटेल (7) और रवि बिश्नोई (1) के विकेट सस्ते में गंवा दिए. भारत नतीजतन 225 के करीब नही पहुंच सका.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी बेस्ट इलेवन को उतारा है. विजयकुमार वैशाक, यश दयाल और रमनदीप सिंह को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला. जबकि जितेश शर्मा भी इस मुकाबले से बाहर बैठे. उधर साउथ अफ्रीका की ओर से ऑलराउंडर एंडिले सिमेलाने ने अपना डेब्यू मुकाबला खेला.

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गईं. इस दौरान भारत ने 4 और अफ्रीका ने 2 जीती है. जबकि 3 सीरीज ड्रॉ रही. भारत को आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर 2015 में द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 सीरीज से हारी नहीं है. इस दौरान 2 सीरीज में भारत को जीत मिली. वहीं 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...