5 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedसिमी गरेवाल ने दिल्ली प्रदूषण पर मारा कटाक्ष, पोस्ट देखकर लोगों ने...

सिमी गरेवाल ने दिल्ली प्रदूषण पर मारा कटाक्ष, पोस्ट देखकर लोगों ने कहा- मैम, आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी

Published on

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई लेवल 500 पर पहुंच चुका है। इसी प्रदूषण को लेकर अब सिमी गरेवाल ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट किया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही। सिमी ने एक्स (ट्विटर) एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एकसाथ तीन तोता नजर आ रहा है। इनमें से एक तोते का रंग ब्लैक है।

‘दोस्तो, मैं कौआ नहीं, मैं अभी-अभी दिल्ली से आया हूं’
मीम्स वाली इस तस्वीर में काला तोत दोनों हरे तोते को ये भरोसा दिला रहा है कि वो कौआ नहीं है। इस तस्वीर पर लिखा हुआ है, ‘सच कह रहा हूं दोस्तो, मैं कौआ नहीं, मैं अभी-अभी दिल्ली से आया हूं।’ इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी खूब कॉमेंट किए हैं।

लोगों ने पूछा- तो मैडम, आप अब तक चुप क्यों हैं
लोगों ने कहा है- सच में दिल्ली एनसीआर अब प्रदूषण की वजह से ग्रे दिखने लगा है। वहीं कुछ ने सवाल किया है- तो मैडम, आप अब तक चुप क्यों हैं केजरीवाल सरकार को लेकर? वहीं एक ने कहा – ऑलमोस्ट पूरा नॉर्थ इंडिया ऐसा ही हो गया है, सिर्फ दिल्ली को क्यों ब्लेम करना, ये सही नहीं, कम से कम आपसे ये उम्मीद नहीं थी।

थैंक गॉड, इंडस्ट्री के लोग मुंबई में समंदर किनारे रहते हैं
एक अन्य यूजर ने ‘रन’ फिल्म से विजय राज की तस्वीर शेयर की है और कहा- थैंक गॉड, इंडस्ट्री के लोग मुंबई में समंदर किनारे रहते हैं, यहां दिल्ली में केवल स्मॉग की नहीं है बल्कि यमुना भी है जिसमें डूबकी लगाने के बाद ये हाल होता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...