22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
HomeUncategorized'सन ऑफ सरदार' के डायरेक्टर अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे...

‘सन ऑफ सरदार’ के डायरेक्टर अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे की कार एक्सीडेंट में मौत, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Published on

अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर ‘सन ऑफ सरदार’ के डायरेक्टर अश्विनी धईर के 18 साल के बेटे जलज धीर की मुंबई के विले पार्ले में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, जलज ने अपने दोस्तों को गोरेगांव में अपने घर पर वीडियो गेम खेलने के लिए बुलाया था। बाद में, वह और उनके बाकी के 3 दोस्त – साहिल मेंधा (18), सार्थक कौशिक (18), और जेडन जिमी (18) एक लॉन्ग ड्राइव पर गए। तीनों रास्ते में एक रोस्टोरेंट में रुके और फिर जब वापस आने लगे तो साहिल ड्राइविंग सीट पर था। उसने कंट्रोल खोया और गाड़ी वेस्ट एक्सप्रेस हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद जलज और सार्थक की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल कार तेज रफ्तार में चला रहा था और वह कथित शराब के नशे में था। जेडन ने दर्ज शिकायत में बताया कि जब गाड़ी सहारा होटल पहुंची तो साहिल को इस बात में कन्फ्यूजन हुई कि गोरेगांव जाने के लिए फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें या सर्विस रोड का। इसी कशमकश में उसने पहले बाएं टर्न लिया और फिर दाएं टर्न लिया। इस दौरान कार कंट्रोल से बाहर हो गई। और वह हाईवे पर डिवाइडर के खंभे से टकरा गई।

अश्विनी धीर के बेटे की मौत में दोस्त गिरफ्तार
इस कार एक्सीडेंट में जलज और सार्थक की मौत हो गई और मामूली रूप से घायल जेडन ने पुलिस को आपबीती सुनाई। न्होंने पुलिस को बताया कि साहिल 120-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उनकी शिकायत के आधार पर साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खून के सैंपल को लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।

अश्विनी धीर के बेटे का अंतिम संस्कार
बता दें कि डायरेक्टर अश्विनी के बेटे जलज BBA में ग्रेजुएशन कर रहे थे। उसको पापा के साथ उनकी नई फिल्म ‘हिसाब बराबर’ के प्रीमियर के लिए गोवा में हो रहे IFFI में आना भी था। लेकिन सब अब सपना रह गया। जलज का 24 नवंबर को गोरेगांव स्थिक पर पर बेटे का अंतिम संस्कार हुआ। उनके लिए 26 नवंबर को एक प्रेयर मीट पर रखी गई, जिसमें फिल्ममेकर जेडी मजीठिया, राजेश कमार समेत अन्य लोग पहुंचे थे।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...