19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़केंद्रीय रेल मंत्री से सांसद आलोक शर्मा ने की भोपाल एक्सप्रेस के...

केंद्रीय रेल मंत्री से सांसद आलोक शर्मा ने की भोपाल एक्सप्रेस के मथुरा स्टॉपेज की मांग

Published on

भोपाल

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट कर, रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज मथुरा स्टेशन किए जाने पर चर्चा की। भोपाल एक्सप्रेस का मथुरा स्टेशन पर स्टॉपेज हो जाने से भोपाल और इसके आसपास के नगरों से गिरिराज जी की परिक्रमा एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा सुलभ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर को महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा आयोजित मंडल परिक्षेत्र के सांसदगणों की बैठक में भी भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल एक्सप्रेस के मथुरा स्टॉपेज की मांग उठाई थी।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...