32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedफिल्म के बहाने घर बुलाया, बेडरूम में ले जाकर... 'जोश' फेम एक्टर...

फिल्म के बहाने घर बुलाया, बेडरूम में ले जाकर… ‘जोश’ फेम एक्टर शरद कपूर पर सनसनीखेज आरोप

Published on

सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जोश’, ‘कारगिल एलओसी’ और ‘लक्ष्य’ में अभिनय कर चुके अभिनेता शरद कपूर पर यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगा है. पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर आपराधिक बल का प्रयोग करना), 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 के तहत केस दर्ज किया गया है.

32 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अभिनेता शरद कपूर से फेसबुक के जरिए वो संपर्क में आई थी. इसके बाद दोनों के बीच कई बार वीडियो कॉल से बात हुई थी. इस दौरान उन्होंने फिल्म में काम दिलाने के बहाने उसे अपने घर पर बुलाया. वो जब उनके घर पहुंची तो उन्होंने उसे अपने बेडरूम में ले जाकर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी. उनके इस व्यवहार से हैरान पीड़िता किसी तरह से उनके चंगुल से भागी.

पीड़िता के बयान के मुताबिक, जब वो शरद के घर पहुंची, तो वो अपने बेडरूम में थे. उसे भी बेडरूम में ले जाया गया. वहां वो बिना कपड़ों के बैठे हुए थे. महिला उनको देखकर असहज हो गई. उसने शरद से कहा कि वो कपड़े पहन लें ताकि आगे की बातें की जा सकें. लेकिन शरद ने उसे पीछे से पकड़ लिया. उनके साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश करने लगे. लेकिन पीड़ित महिला ने उन्हें धक्का दिया और वहां से भाग गई.

पीड़िता के जाने के बाद अभिनेता शरद कपूर ने व्हाट्सएप पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए संदेश भी भेजा. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना इस सप्ताह की शुरुआत में अभिनेता के खार स्थित आवास पर घटी थी. इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. बहुत जल्द पुलिस अभिनेता शरद कपूर से पूछताछ करने वाली है. अभी तक उनका कोई पक्ष सामने नहीं आया है.

बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही साउथ सिनेमा के सितारे अल्लू अर्जून की फिल्म ‘पुष्पा’ से सुर्खियों में आए टॉलीवुड एक्टर श्रीतेज पर महिला का शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगा है. इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद के कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 69, 115(2) और 318(2) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, एक्टर श्रीतेज ने उसे शादी का वादा किया था, जिसकी वजह से वो उनके साथ रिश्ते में आई गई. इसके बाद उसने उसका भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक शोषण किया. इस दौरान आरोपी ने उससे 20 लाख रुपए भी लिए. पीड़िता का ये भी दावा है कि उसके साथ रिश्ते में होने के बावजूद एक्टर एक अन्य महिला के साथ भी संबंध में था. उन दोनों सात साल का बेटा भी है.

ड़िता ने अप्रैल 2024 में पहली बार श्रीतेज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन उनके परिवार से आश्वासन मिलने की वजह से उसने शिकायत वापस ले ली थी. इसी बीच अर्चना के पति को अपनी पत्नी और श्रीतेज के संबंधों का पता चल गया. वो इतने सदमें आ गए कि उनकी मौत हो गई. पीड़िता का ये भी दावा है कि माधापुर पुलिस स्टेशन में पहली शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई थी.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...