24.6 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeभेल न्यूज़विधायक की चलेगी गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के चयन में,...

विधायक की चलेगी गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के चयन में, रायशुमारी पूरी, जल्द होगी घोषणा

Published on

भेल भोपाल।

वर्ष—2019 के बाद गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में छह मंडल अध्यक्षों का चयन होना है। इस बार भी क्षेत्रीय विधायक की पसंद के मंडल अध्यक्षों को यह पद दिया जाए। खबर है कि कुछ मंडल अध्यक्षों को बदला जा सकता है। वर्तमान में किस मंडल अध्यक्ष की छवि कैसी रही इस बात को क्षेत्रीय विधायक और आम जनता भलीभांति जानती है। कौन क्या था और क्या बन गया यह बात किसी से छिपी नहीं है और जो बनने जा रहे हैं उनकी छवि क्या है यह सभी जानते हैं इसलिए क्षेत्रीय विधायक को मंडल अध्यक्षों के चयन में खासा ध्यान रखना होगा।

जानकारी के मुताबिक आनंद नगर मंडल से संतोष ग्वाला—प्रतीक पाराशर, इंद्रपुरी मंडल से लवकुश यादव—राम यादव, अवधपुरी मंडल से किशन बंजारा—सुरेंद्र घोटे, भानपुर मंडल से विनोद साहू—नीलेश गौर, मिसरोद मंडल से धर्मेंद्र पाटीदार—धर्मेंद्र परिहार, साकेत नगर मंडल से प्रताप बेस—सूरज परमार आदि मंडल अध्यक्ष बनने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दो के अलावा तीसरा नाम भी पैनल में शामिल है, लेकिन रायशुमारी के बाद सिर्फ दो नाम तय किए गए हैं। आगे तीसरे में से किसका नाम सामने आएगा यह समय ही बताएगा। फिलहाल इस महत्वपूर्ण पद के लिए दावेदार विधायक के सामने नतमस्तक हैं। कौन बनेंगे छह मंडल अध्यक्ष इसकी तस्वीर जल्द सामने आ जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि इनके चयन के पूर्व चाल—चरित्र जानने की कोशिश भी जिला एवं प्रदेश स्तर के भाजपा पदाधिकारी कोशिश कर रहे हैं।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

सांई स्थापना दिवस समारोह

भेल भोपालसांई स्थापना दिवस समारोह, भेल क्षेत्र के नरेला शंकरी स्थित सिदृध श्री सांई...