28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फबारी, केदारनाथ से लेकर हर्षिल...

उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फबारी, केदारनाथ से लेकर हर्षिल घाटी का नजारा देख चहक

Published on

देहरादून

उत्तराखंड में आखिरकार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शुष्क सर्दी की मार झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए रविवार की शाम खुशियों वाली रही। पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी का दीदार किया गया। रविवार शाम को हुई बर्फबारी ने उत्‍तराखंड की ऊंची चोटियां को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री से लेकर हर्षिल घाटी तक से बर्फबारी की आई तस्वीरों ने मन को मोह लिया है। रविवार की शाम को मौसम में आए बदलाव के बाद प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसको लेकर सरकार ने निकायों को अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

केदारनाथ धाम समेत ऊंची पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई है। हालांकि, निचले इलाकों में बारिश का असर नहीं दिखा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से उम्मीद की जा रही है कि इन इलाकों में बारिश हो सकती है। किसान ठंड की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रबी फसल के लिए इस बारिश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, पहाड़ों पर पड़ी बर्फ ने मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा दिया है। केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर भी बर्फबारी का असर दिखा है।

पहाड़ों पर पहला स्नोफॉल
प्रदेश में पहाड़ की चोटियों पर पहली बर्फबारी का असर दिखा है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम से लेकर हर्षिल घाटी में सीजन का पहला स्नोफॉल देखा गया है। इससे कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। देहरादून जिले के जौनसार बावर की ऊंचाई वाले स्थानों पर भी रविवार शाम सीजन का पहला स्नोफॉल हुआ। चकराता के लोखंडी में सीजन का पहला हिमपात होने से स्थानीय किसान और व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं।

दोपहर बाद बदला मौसम
रविवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव दिखा। धूप धीरे-धीरे मंद पड़ती गई। आसमान में बादलों को देखा गया। देखते ही देखते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई। पहाड़ों की चोटियां जो पत्थरों का ढांचा दिख रही थी, वहां बर्फ की चादर चढ़ गई। केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद पारा माइनस में चला गया है। केदारनाथ के साथ ही तुंगनाथ, मदमहेश्वर, कार्तिक स्वामी, चन्द्रशिला समेत कई ऊंची पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी निकायों को अलाव की पर्याप्त व्यवस्था का आदेश दिया है। इस पर अमल शुरू किया गया है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...