7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयमुनक नहर की मरम्मत का काम हुआ पूरा! शनिवार को द्वारका वाटर...

मुनक नहर की मरम्मत का काम हुआ पूरा! शनिवार को द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शुरू होगी सप्लाई

Published on

नई दिल्ली,

मुनक नहर का बांध टूटने से दिल्ली में प्रभावित हुई जल आपूर्ति शनिवार को सुबह तक समान्य हो जाएगी. दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने बताया कि मुनक नहर के टूटे बांध का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है और उम्मीद है कि शनिवार को सुबह 9-10 बजे तक द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. फिलहाल बांध को कंक्रीट से पक्का किया जा रहा है, जो देर रात पूरा हो जाएगा. ऐसे में अगर सुबह 6-7 बजे तक हरियाणा सरकार नहर में पानी छोड़ेगी तो वो 3-4 घंटे में द्वारका डब्ल्यूटीपी में पहुंच जाएगा.

साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का सिंचाई विभाग और दिल्ली जल बोर्ड की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है. जेजे कॉलोनी बवाना में भरा पानी पंप से निकाल दिया गया और अब बिजली की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है. दिल्ली के अंदर मुनक नहर के टूटे बांध की मरम्मत को लेकर जल मंत्री आतिशी ने कहा कि 10 जुलाई की रात करीब 12 से 1 बजे के आसपास मुनक नहर का बांध टूट गया था.

मुनक नहर की मरम्मत का काम हुआ पूरा
इस बांध का निर्माण और रखरखाव हरियाणा सिंचाई विभाग करता है. हरियाणा सिंचाई विभाग के साथ-साथ दिल्ली जल बोर्ड की टीम मौके पर मौजूद हैं. बांध का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है. 7 मीटर चौड़े और 15 मीटर लंबे इस बांध को मिट्टी से बनाया गया है. आतिशी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि शनिवार सुबह 6-7 बजे से हरियाणा मुनक नहर में पानी छोड़ देगा. यदि पानी आने में 3 से 4 घंटे भी लगते हैं तो शनिवार को सुबह 9-10 बजे तक द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में फिर से पानी का ट्रीटमेंट शुरू हो जाएगा.

शनिवार सुबह द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू होगा
बांध के टूटने से बवाना के जेजे कॉलोनी और आसपास के इलाकों में भरे पानी को निकालने और लोगों की मदद के लिए राहत बचाव कार्य पर आतिशी ने कहा कि गुरुवार दोपहर से ही आसपास के इलाकों में पानी जाने से रोक दिया गया था. एमसीडी, डीडीए, और पीडब्ल्यूडी विभाग ने मिलकर पंप से पानी बाहर निकाला है. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा लोगों को खाना पहुंचाया गया है और मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं. बिजली की सप्लाई भी फिर से शुरू कर दी गई है और पूरे इलाके से पानी भी निकाल दिया गया है. अब यह कहा जा सकता है कि जेजे कॉलोनी में चीजें पहले की तरह सामान्य हो गई हैं

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...