14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यट्रॉली के अंदर ट्रॉली… बिहार में कभी नहीं देखी होगी शराब की...

ट्रॉली के अंदर ट्रॉली… बिहार में कभी नहीं देखी होगी शराब की ऐसी तस्करी, पुलिस के भी उडे़ होश

Published on

आरा

बिहार में शराब माफिया शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। वे नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं। मद्यनिषेध विभाग ने भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रैक्टर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। ये शराब उत्तर प्रदेश से आरा लाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और लगभग सात लाख रुपए की शराब जब्त की है।

ट्रैक्टर के तहखाने से शराब बरामद
बिहार में शराबबंदी कानून के बाद भी लगातार शराब माफिया अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे। तरह-तरह के तरकीब अपना कर शराब की तस्करी में जुटे हुए हैं। मद्यनिषेध विभाग की ओर से भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से एक ट्रैक्टर से भारी मात्रा में विदेशी शराब आरा की ओर लाया रहा है।

यूपी से आरा लाई जा रही थी शराब
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध ने भोजपुर के सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। बक्सर-पटना फोर लेन पर दौलतपुर ओवर ब्रीज के पास, (थाना-आरा मुफ्फसिल, जिला-भोजपुर) में एक ट्रैक्टर की जांच करने पर ट्रैक्टर के डाले में बने गुप्त तहखाने के अंदर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। ट्रैक्टर के ट्रेलर में बनाए गए तहखाना को देखकर उत्पाद विभाग के अधिकारियों का भी माथा चकरा गया।

ट्रैक्टर से सात लाख की शराब बरामद
ट्रैक्टर के किसी भाग पर कोई निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया। मतलब, नंबर प्लेट नहीं था। ट्रैक्टर के चालक भिरगुनाथ यादव (हजारी के टोला, थाना- ख्वासपुर, जिला-भोजपुर) को गिरफ्तार किया गया। ट्रैक्टर के ट्रेलर में बने तहखाने से करीब सात लाख की शराब जब्त की गई। इसमें अलग-अलग ब्रांड के महंगे शराब रखे हुए थे। जब्त शराब को उत्तर प्रदेश से आरा लाया जा रहा था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this