25.9 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeUncategorizedसोना लगातार 8वें दिन चढ़कर 83,000 रुपये के पार, चांदी भी चमकी,...

सोना लगातार 8वें दिन चढ़कर 83,000 रुपये के पार, चांदी भी चमकी, अब कितने हो गए दाम?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव और बढ़ गया। शुक्रवार को सोना 200 रुपये महंगा हो गया। अब 10 ग्राम सोने का दाम 83,000 रुपये से ज्‍यादा हो गया है। यह लगातार आठवां दिन है जब सोने के दाम बढ़े हैं। वैश्विक बाजार की अनिश्चितता के कारण सोने की मांग बढ़ी है। इसलिए सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने ने पहली बार 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया है।

वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के चलते जोरदार लिवाली के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार आठवें सत्र में तेजी जारी रही। यह 200 रुपये चढ़कर पहली बार 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई। अखिल भारतीय सराफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 83,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को यह 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ट्रंप फैक्‍टर की वजह से तेजी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस मामलों के सीनियर एनालिस्‍ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘सोने में बढ़त शुक्रवार को भी जारी रही और घरेलू बाजार में हाजिर सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।’गांधी ने कहा कि सोने में मौजूदा तेजी अमेरिका में संभावित शुल्क (टैरिफ) योजना और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अन्य नीतियों से उपजी अनिश्चितता का नतीजा है। मौजूदा हालात में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीदारी में उछाल आया है।

99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 82,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।इसके अलावा, शुक्रवार को चांदी भी 500 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 15.50 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,780.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

आगे कौन तय करेगा द‍िशा?
कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशक प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक गतिविधि के शुरुआती संकेतों के लिए पीएमआई आंकड़ों पर नजर रख सकते हैं। अर्थव्यवस्था के बारे में आगे की जानकारी के लिए अमेरिका में जारी होने वाले आवास आंकड़े पर भी नजरें रहेंगी।

एशियाई कारोबार में कॉमेक्स चांदी वायदा भी 1.53 फीसदी बढ़कर 31.32 डॉलर प्रति औंस हो गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशकों की नजर आगामी केंद्रीय बजट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय पर भी रहेगी। ये सराफा कीमतों के लिए भविष्य की दिशा तय करने वाले प्रमुख घटनाक्रम हैं।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...