12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedखटाखट बढ़ रही सोने की कीमत, 85000 रुपये का भाव हुआ पार,...

खटाखट बढ़ रही सोने की कीमत, 85000 रुपये का भाव हुआ पार, चांदी के भी रेट बढ़े

Published on

नई दिल्ली

सोने की कीमत इस समय रॉकेट बनी हुई है। इसमें लगातार तेजी आ रही है। सोमवार को इसका भाव 85 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लगातार मांग के कारण इसमें तेजी आई है। वहीं चांदी की भी कीमत बढ़ गई। सोमवार को दिल्ली में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 85300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। व्यापारियों ने कहा कि रुपये में तेज गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख ने सोने की कीमतों को ऑल टाइम हाई पर पहुंचा दिया।

इसके भी बढ़ गए भाव
वहीं 99.9% शुद्ध सोना शनिवार को 10 ग्राम के लिए 84900 रुपये पर बंद हुआ। 99.5% शुद्ध वाला सोना लगातार चौथे सत्र में 400 रुपये बढ़कर 84900 रुपये के एक और रेकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 10 ग्राम पर 84500 रुपये पर बंद हुई थी।

चांदी कितनी चमकी?
सोमवार को चांदी की कीमत में भी तेजी आई। चांदी 300 रुपये चढ़कर 96000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले बाजार बंद में सफेद धातु 95700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

MCX पर भी बढ़े रेट
एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने का भाव 461 रुपये बढ़कर 82765 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मार्च डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 436 रुपये बढ़कर 93,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘एमसीएक्स पर सोने में सकारात्मक तेजी आई। प्रतिभागियों ने सोने के आवंटन में वृद्धि की क्योंकि अमेरिका से संभावित ट्रेड वॉर की चिंताओं ने इसकी मांग को बढ़ावा दिया।’

वैश्विक स्तर पर क्या है स्थिति?
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 7.50 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,827.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एशियाई बाजार में कॉमेक्स सिल्वर वायदा 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 32.10 डॉलर प्रति औंस पर था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘मजबूत अमेरिकी डॉलर और लंबे समय तक लिक्विडेशन के दबाव में सोने में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ।’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...