13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeखेलटी20 क्रिकेट में शिवम दुबे के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और...

टी20 क्रिकेट में शिवम दुबे के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और विराट कोहली तो आस-पास भी नहीं

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम टी20 फॉर्मेट में लकी चार्म बन गए हैं। शिवम दुबे को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था। दुबे ने इन दोनों ही मुकाबलों में बैटिंग और बॉलिंग से अपना कमाल दिखाया जिससे टीम इंडिया को जीत मिली। इसके साथ ही शिवम दुबे के नाम का एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसके आस-पास भी कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं।

दरअसल शिवम दुबे के नाम टी20 क्रिकेट में लगातार 30 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। यानी पिछले 30 मैचों में, जिसमें शिवम दुबे टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरे हैं उसमें हार नहीं मिली है। इस तरह शिवम टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए लकी चार्म साबित हो रहे हैं।

शिवम के डेब्यू मैच में हारी थी टीम इंडिया
बता दें कि शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 3 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। इस मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद शिवम दुबे के पांचवें मैच भी भारत को वेस्टइंडीज ने हराया था, लेकिन इसके बाद शिवम टीम इंडिया के लिए कुल 30 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे जिसमें से एक में भी हार नहीं मिली है।

शिवम दुबे के करियर की बात करें तो टीम इंडिया के लिए अब तक खेले गए 35 टी20 मैचों में उन्होंने 140.10 के स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाए हैं। बैटिंग में शिवम दुबे के नाम 4 अर्धशतक दर्ज है जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 63 रनों का है। इसके अलावा शिवम 4 वनडे मैचों में भी मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं गेंदबाजी में उनके नाम टी20 में 13 और वनडे में 1 विकेट दर्ज है।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...