18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली स्टेशन पर 26 फरवरी तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक, भगदड़...

नई दिल्ली स्टेशन पर 26 फरवरी तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक, भगदड़ के बाद बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली स्टेशन पर 26 फरवरी तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक लगा दी गई है, प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश जारी कर दिए हैं। बड़ी बात यह है कि भगदड़ के बाद यह पहला बड़ा फैसला लिया गया है। जांच के दौरान ऐसा पाया गया कि रविवार रात को रेलवे स्टेशन पर जरूरत से ज्यादा भीड़ आ गई थी, इसका एक कारण यह भी रहा कि कई लोग प्लेटफॉर्म टिकट लेकर वहां मौजूद थे। ऐसे में उसी भीड़ को रोकने के लिए अब कुंभ आयोजन तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक लगा दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई थी। उस भगदड़ के कई कारण सामने आए। कहा गया कि जो ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर आनी थी, बाद में वो 14 पर आई, उस वजह से भी लोगों में पैनिक हुआ और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कहा तो यह भी जा रहा है कि अकेले रविवार को हजारों में प्लेटफॉर्म टिकट बेचे गए थे। अभी के लिए दो सदस्यों की जांच टीम ने स्टेशन से कई सबूत इकट्ठा किए हैं। सीसीटीवी सुरक्षित रखने के आदेश भी दे दिए गए हैं।

वैसे नई दिल्ली स्टेशन पर हुआ हादसा काफी भयावह था, देशभर से आए कई यात्रियों की इसमें जान गई। अब तो उन 18 बदनसीबों की लिस्ट भी सामने आ चुकी है जिनकी आवाजें हमेशा के लिए खामोश हो गईं। नीचे दी गई टेबल में देखें मरने वालों की पूरी जानकारी-

मृतक उम्र जगह
आहा देवी 79 बिहार
शांति देवी 40 बिहार
नीरज 12 बिहार
ललिता देवी 35 बिहार
पूजा कुमारी 8 बिहार
शीला देवी 50 दिल्ली
पिंकी देवी 41 दिल्ली
संगीता मलिक 34 हरियाणा
व्योम 25 दिल्ली
सुरुचि 11 बिहार
पूनम 34 दिल्ली
पूनम देवी 40 बिहार
ममता झा 40 दिल्ली
रिया सिंह 7 दिल्ली
कृष्णा देवी 40 बिहार
बेबी कुमारी 24 दिल्ली
मनोज 47 दिल्ली
विजय साह 15 बिहार

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...