9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलएक हजार करोड़ का साम्राज्य, क्रिकेट से कितनी कमाई, एक मैच के...

एक हजार करोड़ का साम्राज्य, क्रिकेट से कितनी कमाई, एक मैच के इतने लाख रुपये लेते हैं विराट

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की कुल संपत्ति हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। वह सबसे अमीर भारतीय हस्तियों में से एक बन गए हैं। स्टॉक ग्रो के मुताबिक, कोहली की कुल संपत्ति 1,050 करोड़ रुपये है। इसमें क्रिकेट अनुबंध, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली की कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। कोहली ने स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जिसमें ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल, स्पोर्ट्स कॉन्वो, डिजिट आदि शामिल हैं। विराट 18 से ज्यादा ब्रांड्स के एम्बेसडर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक मैच की फीस कितनी है?

एक मैच की फीस कितनी है?
विराट कोहली बीसीसीआई के A+ ग्रेड में शामिल एंकर हैं। उनकी सालाना कमाई सात करोड़ रुपये हैं। इस तरह उनके एक टेस्ट मैच की फीस 15 लाख रुपये हैं। एक वनडे इंटरनेशनल की फीस छह लाख रुपये और एक टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं। वह टी-20 लीग यानी आईपीएल से सालाना 15 करोड़ रुपए कमाते हैं।

इन ब्रांड्स को करते हैं प्रमोट
कोहली के ब्रांड एंडोर्समेंट 18 से अधिक हैं जिनमें वीवो, मिंत्रा, ब्लू स्टार, वोलिनी, लक्सर, एचएसबीसी, उबर, एमआरएफ, टिसॉट, सिंथॉल शामिल हैं और उन्हें प्रति विज्ञापन शूट के लिए 7.50 से 10 करोड़ रुपये मिलते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से कोहली को कुल 175 करोड़ रुपये मिलते हैं। सोशल मीडिया पर कोहली प्रति पोस्ट चार्ज करते हैं। कोहली इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट के लिए 8.9 करोड़ और 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनके पास लक्जरी वियर, एक रेस्तरां और वन8 जैसे ब्रांड भी हैं। उनके पास दो घर हैं, एक मुंबई में जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये है और दूसरा गुरुग्राम में जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये है। उनके पास 31 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें भी हैं। कोहली एक फुटबॉल क्लब, एक टेनिस टीम और एक रेसलिंग टीम के भी मालिक हैं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...