25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : पत्नी और सास ने... इंस्टाग्राम में लाइव आए पति...

मध्य प्रदेश : पत्नी और सास ने… इंस्टाग्राम में लाइव आए पति ने खत्म कर ली जिंदगी, भागते हुए पहुंची पुलिस भी हो गई लेट

Published on

रीवाः

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दिल्ली के अतुल सुभाष जैसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। सिरमौर थाने के डोल मेहरा में रहने वाले युवक ने इंस्टाग्राम में लाइव आकर खौफनाक कदम उठाया। उसने अपनी पत्नी और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गया। मौत के पहले का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, अब वायरल वीडियो के माध्यम से पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय युवक महाराष्ट्र की प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह हाल ही में होली की छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था। गांव में रहते हुए उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर पहले तो अपनी बात रखी। उसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। मृतक युवक की पहचान शिव प्रकाश तिवारी के रूप में हुई।

लाइव वीडियो में पत्नी-सास पर लगाए आरोप
मौत से पहले बनाए वीडियो में मृतक अपनी पत्नी और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगा रहा है। उसने यह भी कहा कि मेरी मौत के पीछे मेरी सास और पत्नी ही जिम्मेदार है और इन्हें छोड़ा ना जाए। तकरीबन 7 मिनट के वीडियो में न सिर्फ उसने अपनी बात रखी बल्कि फांसी का फंदा लगाते हुए भी नजर आ रहा है। इसके बाद वह इसी फंदे में झूल गया। इधर सिरमौर पुलिस को भी सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और जांच में जुट गई है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी विवेक लाल ने बताया कि हम वायरल वीडियो की घटा से जांच कर रहे हैं। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस संवेदनशील वीडियो को शेयर न करने की अपील की है। सिरमौर पुलिस युवक की मौत के संबंध में मृतक की पत्नी और सास से भी पूछताछ कर रही है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...