24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालटाउनशिप में मजदूरी कर रहे थे माता-पिता, 4 साल का मासूम हो...

टाउनशिप में मजदूरी कर रहे थे माता-पिता, 4 साल का मासूम हो गया लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के सिरोल इलाके से 4 साल का बच्चा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे के परिजनों ने बच्चे के किडनैपिंग की आशंका जताई है। वहीं, जब इस बात का पता पुलिस को लगा तो वे अपनी कार्रवाई कर बच्चे की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी बच्चे को ढूंढ लिया जाएगा। हालांकि पुलिस अभी तक बच्चे को नहीं तलाश पाई है

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के रहने वाले है। ललितपुर के रामकुमार वंशकार ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के छात्रावास इलाके में रहते हैं। दोनों पति पत्नी बच्चे के साथ रोजाना कॉस्मो आनंदा टाउनशिप इलाके में काम करने जाते हैं। मंगलवार को भी दोनों पति-पत्नी अपने 4 साल के बच्चे देवराज वंशकार को लेकर काम पर गए थे। यहां से दोपहर वह लापता हो गया। परिवार वालों ने आसपास तलाश लेकिन बच्चे का पता नहीं चला।

पुलिस तलाश में जुटी
परिजनों ने बच्चे की आसपास तलाश की। लेकिन जब बच्चा नहीं मिला तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर अपने तरीके से पता किया और पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही घटनास्थल के पास के सभी सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। इसी दौरान एक जगह बच्चा सीसीटीवी में खेलते हुए नजर आया। परिजनों ने सिरोल थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नाबालिग ने उठाया था गोद में
पीड़ित पिता का कहना है कि देवराज एक 12-13 की नाबालिग बच्ची के साथ देखा गया था। इसके बाद ही वह नहीं लौटा है। परिजनों ने किडनैपिंग में अज्ञात लड़की और उसके परिवार का हाथ होने की आशंका जताई है। वहीं, बच्चे की तलाश में एएसपी कृष्णलाल चंदानी ने खुद मोर्चा संभाला है। बच्चे की तलाश में 10 टीमें सर्चिंग कर रही है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this