27.6 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराष्ट्रीय50 लाख मांगे, 2.5 लाख ली रिश्वत, CBI ने दिल्ली पुलिस के...

50 लाख मांगे, 2.5 लाख ली रिश्वत, CBI ने दिल्ली पुलिस के भरषटाचारी एसआई को पकड़ा

Published on

नई दिल्ली:

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को शिकायती से कथित रूप से 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एसआई दिल्ली पुलिस रोहिणी के साइबर पुलिस थाने में तैनात है। इसके मामले में सीबीआई और जांच कर रही है कि इससे पहले भी क्या यह इस तरह से और भी भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल रहा है।

आरोपी एसआई राहुल मलिक गिरफ्तार
सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी एसआई का नाम राहुल मलिक है। इसे मुंबई, इरोड (तमिलनाडु) और नई दिल्ली स्थित कई हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से रिश्वत के रूप में 2.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने बताया कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। आरोप है कि शिकायतकर्ता मुंबई से टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस चलाता है। उसके कैश मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) से संबंधित एक निजी कंपनी के साथ बिजनेस टर्म थे। लेकिन बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि निजी कंपनी द्वारा वर्चुअल वॉलेट के लिए उसे दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल फर्जी नाम से बनाए गए थे। निजी कंपनी से संबंधित मामला रोहिणी के साइबर पुलिस थाने में दर्ज एक एफआईआर के तहत जांच के अधीन था।

आरोपी ने शिकायतकर्ता के बहनोई को नोटिस जारी किया
सीबीआई के मुताबिक आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के बहनोई को नोटिस जारी किया। जो जांच में शामिल हुए और जब वे जांच के लिए उसके सामने पेश हुए तो आरोपी ने उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दे डाली। आरोप है कि सात मार्च को मामले के आरोपी जांच अधिकारी (IO) एसआई ने नवी मुंबई में शिकायतकर्ता के आवास का दौरा किया और उनके और उनके बहनोई का नाम मामले से हटाने के लिए कथित रूप से 50 लाख रुपए की मांग की। रिश्वत ना देने पर उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी। इससे अगले दिन आठ मार्च को उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता को मुंबई के घोडबंदर रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया।

शिकायतकर्ता से मांगी 16 लाख रुपये की रिश्वत
सीबीआई ने बताया कि आरोप लगाया गया कि जब शिकायतकर्ता उक्त होटल में गया और आरोपी एसआई से मिला तो उसने फिर से शिकायतकर्ता को धमकी दी और अपने मोबाइल पर कथित रूप से 16 लाख रुपये की रकम टाइप करके रिश्वत की मांग की। बाद में जब शिकायतकर्ता अपने वकील के साथ रोहिणी के साइबर पुलिस थाने पहुंचा तो आरोपी ने रिश्वत नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बातचीत के बाद आरोपी 14 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करने को तैयार हो गया और शिकायतकर्ता को बताया कि वह उन लोगों का विवरण साझा करेगा। जिन्हें रिश्वत दी जानी है।

सीबीआई ने ऐसे किया गिरफ्तार
आगे की कार्यवाही के दौरान शिकायतकर्ता को हवाला टोकन नंबर का विवरण मुंबई में हवाला ऑपरेटर का नंबर प्राप्त हुआ। जिसे रिश्वत की राशि दी जानी थी। इसके बाद 19 मार्च को सीबीआई द्वारा जाल बिछाया गया। जिसमें मुंबई स्थित हवाला ऑपरेटर ने मुंबई, इरोड (तमिलनाडु) और नई दिल्ली स्थित कई हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से रिश्वत के हिस्से के रूप में लोक सेवकों की ओर से 2.5 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार की। आरोपी लोक सेवक को 19 मार्च को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को शुक्रवार को मुंबई में नामित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर...

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...