6.2 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeभोपालगला दबाया, गड्ढे में डालकर फेंके पत्थर, 12 साल की लड़की ने...

गला दबाया, गड्ढे में डालकर फेंके पत्थर, 12 साल की लड़की ने 4 साल के बच्चे के साथ जो किया हिलाकर रख देगा

Published on

ग्वालियर:

कहते हैं बच्चों में भगवान का स्वरूप होता है। पर यह वाक्य सिक्के का एक पहलु माना जा सकता है। दो पहलुओं की तरह इसका दूसरा भाग शैतानी स्वरूप की तरफ देखा जाए तो गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ बच्चें इस शैतानी को एक ऐसे स्तर पर ले जाते हैं कि किसी की जान पर बन जाती है। ताजा केस ग्वालियर से सामने आया है। जिसने सुनने वालों के पैरों तले जमीन खिसका दी है। ग्वालियर के सिरोल स्थित कोस्मो आनंदा टाउनशिप से मंगलवार दोपहर एक चार साल का बच्चा लापता हो गया। 33 घंटे बाद उसका शरीर टाउनशिप के पीछे ही एक गड्ढे में मिला। हैरान करने बात यह है कि बच्चे की जान एक 12 साल की लड़की ने ली।

बेर के बहाने बुलाया
इस घटना को अंजाम देने से पहले उसने मासूम को बेर तोड़ने के लिए बुलाया। तब दोपहर के करीब 1 बज रहे होंगे। गर्मी होने के कारण ज्यादा लोग इस दौरान बाहर नहीं रहते। बच्चे यहां वहां खेलते रहते हैं। 12 साल की लड़की 4 साल के बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई यहां उसका गला दबा दिया। वह यहीं नहीं रुकी इसके बाद मासूम को ढाई फिट गहरे गड्ढे में गिराया। और एक भारी पत्थर ऊपर से पटक दिया। इतना सब करने से मन नहीं भरा तो ऊपर से पत्थर डाल दिए ताकि किसी को पता न चले।

कई बार पुलिस को दौड़ाया
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो तहकीकात बच्ची तक पहुंची। यहां से बच्ची ने पुलिस की टीम को घंटों तक दौड़ाया। इतना सब करने के बाद भी उसने सच नहीं बताया। बार-बार बात बनाकर वह पुलिस उलझाती रही। लगभग 30 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया। शुरुआती जांच में पता चला कि लड़की को उन बच्चों पर बेहद गुस्सा आता था जो उसकी सुनते नहीं थे। इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। इस मामले ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। बच्ची पर किस चीज का ऐसा प्रभाव रहा इसकी जांच की जा रही है। पुलिस बाल अपचारी लड़की की काउंसलिंग कराएगी।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

राजधानी के आनंद नगर में करंट लगने से 7वीं के छात्र की मौत

भोपाल l भोपाल के रायसेन रोड स्थित आनंद नगर इलाके में रविवार दोपहर एक दर्दनाक...

3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए

राजधानी भोपाल के फंदा ब्लॉक के प्रसिद्ध मानसरोवर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी...