15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यकोलकाता में गंगा पर मंथन कल, पीएम ने 5 सीएम को दिया...

कोलकाता में गंगा पर मंथन कल, पीएम ने 5 सीएम को दिया न्योता, नीतीश की जगह तेजस्वी होंगे शामिल

Published on

पटना,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल के अलावा यूपी, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार के सीएम को बुलाया गया है. हालांकि नीतीश कुमार ने बैठक में शामिल न होने का फैसला किया है. उनकी जगह पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल होंगे.

तेजस्वी बैठक में शामिल होने के लिए पटना से कोलकाता के लिए गुरुवार शाम को रवाना भी हो गए. इससे पहले उन्होंने कहा- कोलकाता जा रहे हैं बैठक में शामिल होने… जिन राज्यों में गंगा बहती है, उन राज्यों को बुलाया गया है. परिषद की पहली बैठक 14 दिसंबर 2019 को कानपुर में हुई थी.

नीतीश के न जाने पर बीजेपी हमलावर
बैठक में नीतीश कुमार के न जाने को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार में पीएम नरेंद्र मोदी से आंख मिलाने की हिम्मत नहीं है, इसलिए वे वे कोलकाता नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश ने जिस तरह से पीएम को धोखा दिया, उसके बाद उनमें पीएम के साथ बैठने, उनसे हाथ मिलाने और उनसे बातचीत करने का साहस नहीं है.

हालांकि नीतीश कुमार ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि कुछ लोग बेवजह की बात करते रहते हैं. सबको जानना चाहिए कि पिछली बार बैठक में कौन गया था. डिप्टी सीएम सुशील मोदी थे, तब वही बैठक में गए थे. विभाग भी बीजेपी के पास था. आज तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम हैं और विभाग भी उनके पास ही है. इसलिए वो जा रहे हैं.

पीएम 7800 करोड़ की देंगे परियोजनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल में नमामि गंगे पर बैठक करने के अलावा वहां 7800 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम सुबह 11:15 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन जाएंगे. वे वहां हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे.

7 सीवर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स का उद्घाटन
पीआईबी के मुताबिक पीएम बैठक से पहले राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 990 करोड़ की लागत से बने सात सीवर अवसंरचना परियोजनाओं (20 सीवर उपचार संयंत्रों और 612 किलोमीटर के सीवर नेटवर्क) का उद्घाटन करेंगे. वहीं 1585 करोड़ की लागत से बनने वाले पांच सीवर अवसंरचना परियोजनाओं (आठ सीवर उपचार संयंत्रों और 80 किलोमीटर सीवर नेटवर्क) की आधारशिला भी रखेंगे.

वॉटर एंड सेनीटेशन इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन
पीआईबी के मुताबिक पीएम डायमंड हार्बर रोड पर 100 करोड़ की लागत से बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी –नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड सेनीटेशन का उद्घाटन करेंगे. यह संस्थान देश में जल, सफाई और स्वच्छता (वॉश) पर प्रमुख निकाय के रूप में कार्य करेगा. यह केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों के लिए सूचना व जानकारी का केंद्र-स्थल बनेगा.

मेट्रो की पर्पल लाइन को करेंगे चालू
पीएम जोका-एसप्लेनेड मेट्रो परियोजना (पर्पल लाइन) की जोका-तारातला लाइन का उद्घाटन करेंगे. इस लाइन में छह स्टेशन हैं – जोका, ठाकुरपुकुर, सखर बाजार, बेहला चौरस्ता, बेहला बाजार और तारातला. इसकी निर्माण में करीब 2475 करोड़ का खर्च आएगा.

चार रेल परियोजनाओं को करेंगे लोकार्पण
पीआईबी के मुताबिक प्रधानमंत्री चार रेल परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे. इनमें 495 करोड़ रुपये लागत से विकसित बोनची-शक्तिगढ़ तीसरी लाइन, 565 करोड़ रुपये की लागत से विकसित डानकुनी-चंदनपुर चौथी लाइन परियोजना, 254 करोड़ रुपये की लागत से विकसित निमितिया-न्यू फरक्का डबल लाइन, 1080 करोड़ रुपये से अधिक लागत से विकसित अमबारी फरक्का-न्यू मायानगरी-गुमानीहाट डब्लिंग परियोजना शामिल है. प्रधानमंत्री 335 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...