28.4 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यमां का सपना पूरा करने के लिए नम आंखों से बेटे ने...

मां का सपना पूरा करने के लिए नम आंखों से बेटे ने दिया पेपर, बच्चे की स्थिति देख शिक्षक भी हुए भावुक

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला की हत्या मामले के बाद एक मार्मिक पहलू सामने आया है। आलमबाग बस स्टैंड से ई-ऑटो में कमता जाने के लिए बैठी महिला को अगवा कर रेप और लूटपाट करने के बाद हत्या कर शव मलिहाबाद के एक बाग में फेंक दिया गया था। मां की मौत से उसके 12 वर्षीय बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के भाई ने बताया कि उनकी बहन बेटे को पढ़ा-लिखाकर सरकारी अफसर बनाना चाहती थी। उसके लिए जी-तोड़ मेहनत भी कर रही थी, ताकि उसकी पढ़ाई में रुपये की बाधा न आए।

महिला के भाई के मुताबिक 20 मार्च को उनकी बहन का अयोध्या में अंतिम संस्कार था। उसी दिन बेटे का कक्षा-5 का अंग्रेजी का पेपर था। वह पेपर नहीं दे सका। उसका साल खराब न हो, इसलिए उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बात की। स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार को परीक्षा करवाने की बात कही। मां की मौत से दुखी बच्चा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। वह कई बार बेसुध हो गया, लेकिन परिवारीजनों ने उसकी हिम्मत बढ़ाई।

बच्चे को याद दिलाया कि उसकी मां उसे पढ़ा-लिखाकर सरकारी अफसर बनाना चाहती थीं। मां की यादों को समेट कर किसी तरह वह रोते-रोते शुक्रवार को पेपर देने के लिए पहुंचा। उसे इस हाल में देख अयोध्या स्थित स्कूल के शिक्षक भी भावुक हो गए।

भांजे को मिले आर्थिक मदद
भाई ने बताया कि बहन ने बीएड किया हुआ था। उसका टीईटी भी निकल चुका था, लेकिन अभी शिक्षक की नौकरी नहीं लगी थी। बहन का पति दर्जी है। सड़क पर सिलाई मशीन रख कर किसी तरह काम करता है। दो वक्त की रोटी का इंतजाम करता है। भाई ने बताया कि उसकी बहन बेटे की पढ़ाई के लिए नौकरी करना चाहती थी, इसलिए ही उसने एक निजी कंपनी में जॉब के लिए इंटरव्यू दिया था। निजी कंपनी ने उसे अयोध्या में ही जॉइन करने के लिए कहा था।

भाई ने कहा कि बहन बहुत खुश थी, क्योंकि उसकी सैलरी से बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आती। दो दिन में उसे नौकरी जॉइन भी करनी थी, लेकिन हैवानों ने उसकी बहन का पूरा परिवार ही उजाड़ दिया। पीड़ित भाई ने मांग की है कि उसके भांजे की पढ़ाई के लिए सरकार को आर्थिक मदद करनी चाहिए, जिससे वह अच्छे से पढ़ाई कर सके।

दूसरे आरोपित को हो फांसी
भाई का कहना है कि इस मामले में दुबग्गा स्थित वसंत कुंज निवासी आरोपित अजय द्विवेदी पुलिस एनकाउंटर में मलिहाबाद इलाके में मारा गया है, लेकिन अभी अधूरा न्याय मिला है। पूरा न्याय तो तब मिलता जब दूसरा आरोपित अजय का भाई दिनेश द्विवेदी भी मुठभेड़ में ढेर हो जाता। पीड़ित भाई का कहना है कि आरोपित दिनेश के खिलाफ 9 आपराधिक केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी।

मृतका के भाई ने कहा कि उसके खिलाफ रेप का केस भी दर्ज है। यही नहीं सुनने में तो यह आया है कि आरोपित अजय अपने भाई दिनेश के साथ मिलकर कुछ अन्य युवतियों और महिलाओं की जिंदगी खराब कर चुका है, लेकिन इनके खिलाफ शिकायत करने से महिलाएं डरती थीं। क्योंकि उनके अश्लील विडियो उनके पास होते थे।

पीड़ित भाई का कहना है कि सरकार को इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाना चाहिए, जिससे उसे जल्द सजा मिल सके। भाई ने उसे फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है, ताकि उसकी बहन को पूरा न्याय मिल सके। पीड़ित भाई का कहना है कि पुलिस ने रेप की धारा बढ़ाई है। पुलिस को गैंगरेप की धारा लगानी चाहिए।

Latest articles

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...