15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यमालवीय ने न कांग्रेस छोड़ी, न BJP जॉइन की, आखिर उनके मन...

मालवीय ने न कांग्रेस छोड़ी, न BJP जॉइन की, आखिर उनके मन में कौन-सा गणित चल रहा?

Published on

जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी और बागी दौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों से कांग्रेस में भूचाल आया हुआ है। लेकिन इन चर्चाओं के बीच मालवीय ने अभी तक न तो कांग्रेस पार्टी छोड़ी है और न ही बीजेपी जॉइन की। इसको लेकर सियासी कयासों का दौर लगातार जारी है। इधर, सियासत में मालवीय के साथ कुछ अन्य कांग्रेसी नेताओं के भी बीजेपी में शामिल होने की सम्भावना से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चर्चा है कि अब मालवीय 20 फरवरी को बीजेपी जॉइन कर सकते हैं।

अमित शाह की मौजूदगी में मालवीय कर सकते हैं बीजेपी जॉइन
इधर, महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बीजेपी जॉइन करने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इसके अनुसार मालवीय अब 20 फरवरी को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन पकड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि मालवीय 20 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन कर सकते है। क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को उदयपुर दौरे पर हैं। जहां वे वागड़ और मेवाड़ की लोकसभा सीटों को साधने के लिए पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे।

मालवीय का बड़ी सियासी संदेश देने की कोशिश
इससे पहले महेंद्रजीत सिंह मालवीय के 16 फरवरी को बीजेपी में शामिल होने के जमकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब सियासी गलियारों में चर्चा हैं कि इसके पीछे मालवीय का बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश है। सूत्रों के मुताबिक, 20 फरवरी को अमित शाह की मौजूदगी में वागड़ और मेवाड़ के लोकसभा सीटों के पदाधिकारी की बैठक में मालवीय भाजपा जॉइन करेंगे। मालवीय आदिवासी क्षेत्र के बड़े नेताओं में गिने जाते है। इस स्थिति में मालवीय का अपने क्षेत्र में बड़ा संदेश देने की कोशिश रहेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...