16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी देंगे इफ्तार पार्टी, पटना में CM...

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी देंगे इफ्तार पार्टी, पटना में CM नीतीश समेत बीजेपी के नेताओं को भी न्योता

Published on

पटना,

बिहार में चुनावी साल है और इफ्तार पार्टियों वाली सियासत तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बाद अब हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी भी इफ्तार पार्टी देंगे. ये इफ्तार पार्टी 26 मार्च को पटना में होगी. इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी समेत एनडीए के सभी नेताओं को न्योता भेजा गया है. इसमें रोजेदार भी शामिल होंगे.

इससे पहले सोमवार को पटना में आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी इफ्तार पार्टी हुई थी. 23 मार्च को सीएम नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी दी थी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी इफ्तार पार्टी दे चुके हैं. हालांकि, सीएम नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का मुस्लिम संगठनों ने बायकॉट किया था. चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में भी मुस्लिम संगठन नहीं शामिल हुए थे. इसे लेकर चिराग पासवान ने आरजेडी और कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. उधर, लालू की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस के दूर रहने पर सवाल उठ रहे हैं.

चिराग का कहना था कि मैं मुसलमानों का सम्मान करता हूं. उनके नेताओं का सम्मान करता हूं. हम लोग तो हमेशा मुसलमानों के लिए खड़े रहे. 2005 में मेरे पिताजी ने मुस्लिम सीएम बनाने की बात की थी. मेरे पिता बिहार में मुस्लिम सीएम बनाना चाहते थे, लेकिन इन लोगों को हमसे शिकायत है. उनसे शिकायत नहीं हैं जो मुसलमानों को लूट रहे हैं. कांग्रेस और आरजेडी हितैषी है और हम गुनहगार? वक्फ मुद्दे पर भी हमने कहा था कि किसी के साथ नाइंसाफी ना हो.

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this