12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालइंदौर भावना सिंह हत्याकांड: नेपाल के रास्ते दुबई भागने की फिराक में...

इंदौर भावना सिंह हत्याकांड: नेपाल के रास्ते दुबई भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने दतिया से किया गिरफ्तार

Published on

इंदौर

जिले के महालक्ष्मी नगर में हुए भावना सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों में आशु यादव, मुकुल यादव और उनकी महिला मित्र स्वास्ती राय को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के कसोल में छिपे हुए थे। पुलिस के पहुंचते ही उन्होंने ग्वालियर की तरफ भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्वालियर बायपास से गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन सट्टे में लिप्त थे आरोपी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए अवैध रूप से सट्टा चला रहे थे। 21 मार्च को इंदौर के महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट में शराब पार्टी के दौरान मुकुल और भावना के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद मुकुल ने भावना पर गोली चला दी। गंभीर हालत में आरोपियों ने भावना को अस्पताल पहुंचाया और वहां से फरार हो गए। इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई।

फ्लैट से बरामद हुए अहम सुराग
पुलिस ने हत्याकांड के बाद महालक्ष्मी नगर स्थित फ्लैट की तलाशी ली थी। वहां से 28 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 60 से अधिक बैंक खातों की पासबुक और 50 से ज्यादा एटीएम कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल, दो मैगजीन और जिंदा कारतूस भी मिले।

नेपाल के रास्ते दुबई भागने की थी प्लानिंग
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के अनुसार, आरोपी इंदौर से भोपाल पहुंचे। फिर ट्रेन से झांसी गए। उसके बाद दिल्ली, कसोल और उत्तराखंड गए। वहां से नेपाल के रास्ते दुबई भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस को पहले ही अंदेशा था कि वे विदेश भाग सकते हैं, इसलिए उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। इसी वजह से वे दतिया लौट आए, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

फरारी में दोस्तों ने की थी मदद
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी भोपाल में अपने दोस्त विख्यात पाठक के घर रुके थे। पुलिस ने विख्यात पाठक के अलावा पीयूष अवस्थी और कान्हा गोयल से भी पूछताछ की है। जिस फ्लैट में घटना हुई, उसका रेंट एग्रीमेंट इन्हीं तीनों के नाम पर था। फरारी में मदद करने के आरोप में विख्यात को भी आरोपी बनाया जाएगा।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...

पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी...