21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य500 में 489... ये है बिहार मैट्रिक के टॉपर्स में टॉपर का...

500 में 489… ये है बिहार मैट्रिक के टॉपर्स में टॉपर का नंबर, यूट्यूब से पढ़ाई कर बनाया रिकॉर्ड

Published on

पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया। बिहार बोर्ड की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा में समस्तीपुर की साक्षी कुमारी और बेतिया की अंशु कुमारी ने भोजपुर के रंजन वर्मा के साथ मिलकर संयुक्त रूप से टॉप किया। इन तीनों को 500 में 489 नंबर आए हैं। 97.80 प्रतिशत नंबर आए हैं। टॉप 10 में 123 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिसमें 60 लड़की और 63 लड़के हैं।

1. साक्षी कुमारी
मैट्रिक रिजल्ट 2025 में पहला स्थान तीन विद्यार्थियों को मिला। इनमें भी फर्स्ट पोजिशन साक्षी कुमारी (पिता- राम नरेश शर्मा) को हासिल हुआ। टॉपर्स में टॉपर बनने वाली साक्षी कुमारी समस्तीपुर जिले की रहने वाली हैं और जेपीएन हाई स्कूल नरहन की छात्रा हैं। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 489 नंबर आए हैं यानि 97.80% अंक के साथ ये सफलता हासिल की हैं।

2. अंशु कुमारी
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की टॉपर्स में टॉप करने वाली अंशु कुमारी को सेकेंड पोजिशन मिला। अंशु कुमारी (पिता- भूपेंद्र साह) पश्चिम चंपारण जिले (बेतिया) की रहने वाली हैं। नौतन स्थित भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी की छात्रा हैं। अंशु ने भी मैट्रिक परीक्षा 2025 में कुल 489 अंक हासिल किए। 97.80% अंक के साथ अंशु भी टॉपर्स में टॉप पर रहीं।

3. रंजन वर्मा
टॉपर्स में टॉप पोजिशन हासिल करने वाले इकलौते छात्र रंजन वर्मा हैं। मैट्रिक परीक्षा में भोजपुर जिले के रहने वाले रंजन वर्मा (पिता- शिव शंकर सिंह) ने पहला स्थान हासिल किया है। पीरो अनुमंडल के हाई स्कूल अगिआंव बाजार के छात्र रंजन को 500 में 489 यानि 97.80 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। मैट्रिक का रिजल्ट जैसे आया रंजन वर्मा के परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पिता शिवशंकर सिंह की मौत दो वर्ष पहले 2023 में हो गई थी लेकिन रंजन ने हार नहीं मानी। रंजन ने घर पर पढ़ाई करने के साथ-साथ यूट्यूब का सहारा लिया और आज पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया।

मैट्रिक का 82.11 फीसदी रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पटना ऑफिस शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया। इसमें 82.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इनमें टॉप 3 में 2 लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। रंजन, साक्षी और अंशु ने 97.80% अंक के साथ टॉप किया है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...