17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलपहले मजाक में किया आउट... फिर शुभमन गिल को घूरते रहे हार्दिक...

पहले मजाक में किया आउट… फिर शुभमन गिल को घूरते रहे हार्दिक पंड्या, विकेट पर ये

Published on

अहमदाबाद

अहमदाबाद में आईपीएल 2025 के 9वें मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का सामना हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हार्दिक पंड्या कप्तान के तौर पर प्लेइंग 11 में वापस आ गए हैं और आते ही उन्होंने कमाल कर दिया है। हार्दिक ने गुजरात के खिलाफ अपनी टीम को पहली सफलता उस वक्त दिलाई जब उनकी टीम मुश्किल में फंस गई थी।

हार्दिक ने किया कमाल
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस की टीम ने कमाल की शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने मुंबई की टीम को जमकर धुना। एक स्लो विकेट पर दोनों में 8 ओवर में अपनी टीम के लिए 75 रन बना दिए। लेकिन फिर 9वां ओवर खुद कप्तान हार्दिक पंड्या आए। हार्दिक ने इस ओवर की तीसरी गेंद बाउंसर फेंकी। जिसपर गिल ने एक पुल शॉट खेला। लेकिन उन्हें लेग साइड में नमन धीर ने कैच पकड़कर आउट कर दिया।

शुभमन का विकेट गिरा और मुंबई को इस मैच में जैसे-तैसे पहली कामयाबी मिली। शुभमन को आउट करते ही हार्दिक पंड्या ने कमाल का रिएक्शन भी दिया। शुभमन जैसे ही आउट हुए तो हार्दिक काफी देर तक उनकी तरफ देखते रहे। वहीं हार्दिक के चेहरे पर इस दौरान मुश्कान भी थी। ऐसे लग रहा था जैसे हार्दिक ने मजाक में गिल को आउट कर दिया।

पहला मैच हारी थी मुंबई
गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी है। इस सीजन के पहले मैच में उन्हें 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं। हार्दिक पंड्या के अलावा मुजीब उर रहमान को भी टीम में शामिल किया गया है।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...