14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeखेलमैदान पर पैर रखते ही रोहित शर्मा हुए नंबर 1... इंटरनेशनल से...

मैदान पर पैर रखते ही रोहित शर्मा हुए नंबर 1… इंटरनेशनल से ले चुके रिटायरमेंट, फिर भी बनाया बड़ा टी20 रिकॉर्ड

Published on

अहमदाबाद:

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के 18वें सीजन का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हार्दिक पंड्या कप्तान के तौर पर प्लेइंग 11 में वापस आ गए हैं। वहीं रोहित शर्मा के लिए यह मैच खास है क्योंकि यह उनका 450वां टी20 मैच है। रोहित शर्मा 450 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस इस सीजन की पहली जीत हासिल करने की कोशिश में है।

रोहित शर्मा के नाम हुआ रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह 450 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। उनके बाद दिनेश कार्तिक का नाम आता है, जिन्होंने 412 टी20 मैच खेले हैं।

टी20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास
रोहित शर्मा ने 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जिताने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अब वह सिर्फ आईपीएल में टी20 फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देंगे। दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड कायरन पोलार्ड के नाम है। उन्होंने कुल 695 T20 मैच खेले हैं। रोहित शर्मा 450 या उससे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन गए हैं।

सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट:
– रोहित शर्मा – 450 टी मैच
– दिनेश कार्तिक – 412 टी20 मैच
– विराट कोहली – 401 टी20 मैच
– एमएस धोनी – 393 टी20 मैच

पहले मैच में नहीं खुला था खाता
गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी है। इस सीजन के पहले मैच में उन्हें 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। रोहित का पिछले मैच में खाता भी नहीं खुला था। इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं। हार्दिक पंड्या के अलावा मुजीब उर रहमान को भी टीम में शामिल किया गया है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...