सतना में दर्दनाक हादसा! पिकनिक से लौटते समय नहर में बाइक गिरने से 2 दोस्तों की मौत, बचाने वालों का बुरा हाल

सतना

मध्यप्रदेश के सतना जिले में नहर में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। वहीं, दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। दोनों छात्रों के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल, दर्दनाक हादसा सतना में मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार के दिन हुआ है। जहां नहर में बाइक गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल सतना में इलाज जारी है। सभी छात्र सतना जिले के एक निजी यूनिवर्सिटी के थे। और वाटर पार्क से नहाकर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए है।ॉ

दो छात्रों की मौत दो घायल
मिली जानकारी के मुताबिक चारों छात्र दो बाइकों पर सवार होकर मेडिकल कॉलेज के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार दो छात्र अनियंत्रित होकर नहर में गिर गए। अपने साथियों को बचाने के लिए दूसरी बाइक पर सवार दो छात्र भी नहर में कूद गए, लेकिन यह प्रयास उनके लिए घातक साबित हुआ है। इस हादसे में अनुराग सिंह और विकास पांडेय की डूबने से मौत हो गई, जबकि अग्र सिंह परिहार और ऋषभ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है।

दोस्त को बचाने नहर में लगा दी छलांग
घायल अग्र सिंह परिहार ने बताया कि वे चारों वाटर पार्क से नहाकर लौट रहे थे और दो बाइकों पर सवार थे। रास्ते में अनुराग और विकास की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। दोस्तों को बचाने के लिए हम भी नहर में कूदे। उनको बचाने के बजाए हम खुद भी डूबने लगे। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने हमें किसी तरह बचा लिया। लेकिन दुर्भाग्यवश अनुराग और विकास को नहीं बचाया जा सका।

About bheldn

Check Also

MP : पत्नी सोने तक नहीं देती… प्रताड़ना से तंग युवक खूब रोया, फैमिली को वीडियो भेज छोड़ गया घर

जबलपुर , मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र करते …