24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यमहात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन परीख का निधन, 93 साल की आयु...

महात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन परीख का निधन, 93 साल की आयु में ली अंतिम सांस

Published on

गांधीनगर,

महात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन परीख का 93 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया. उन्होंने नवसारी में अंतिम सांस ली. नीलमबेन, महात्मा गांधी के पुत्र हरिदास गांधी की पोती थीं. वह नवसारी जिले की अलका सोसायटी में अपने बेटे डॉ. समीर परीख के घर पर रह रही थीं.

उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 8 बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी और अंतिम संस्कार वीरवाल श्मशान घाट पर किया जाएगा. नीलमबेन परीख एक सच्ची गांधीवादी थीं. उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यारा में बिताया और हमेशा महिला कल्याण और मानव सेवा के लिए समर्पित रहीं.

बापू की अंतिम बची हुई अस्थियों का किया था विसर्जन
महात्मा गांधी की 60वीं बरसी पर, 30 जनवरी 2008 को, नीलमबेन परीख ने बापू की अंतिम बची हुई अस्थियों का सम्मानपूर्वक विसर्जन किया था. यह विसर्जन मुंबई के पास अरब सागर में संपन्न हुआ था. इस अवसर पर गांधी जी के अनुयायियों और परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...