मुंबई में मराठी भाषा को लेकर घमासान, राज ठाकरे की पार्टी के वर्कर्स ने अब हिंदी बोलने पर वॉचमैन को पीट डाला

मुंबई:

महाराष्ट्र के मुंबई में हिंदी बोलने पर एक वॉचमैन की पिटाई का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं वॉचमैन के साथ मारपीट कर रहे हैं। ये सारा विवाद मराठी भाषा को लेकर हुआ। एमएनएस कार्यकर्ता वॉचमैन को मराठी में बात करने के लिए कह रहे थे। वो ऐसा नहीं कर पाया तो राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसे ठप्पड़ मारने शुरू कर दिए। यह घटना मुंबई के पवई इलाके की बताई जा रही है। वीडियो में वॉचमैन को पीटने वाले लोग उससे माफी भी मंगवाते नजर आ रहे हैं। वो उसे राज ठाकरे से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं।

पहले भी की थी एक कर्मचारी की पिटाई
बता दें कि पिछले हफ्ते भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। तब वर्सोवा के डी मार्ट स्टोर में मराठी भाषा को लेकर ग्राहकों और स्टोर के कर्मचारियों के बीच बहस हो गई थी। जो बाद में मारपीट में बदल गई। उस समय भी राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि कर्मचारी मराठी में बात नहीं कर रहा था, इसलिए उसे पीटा गया था। उसके कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई गई थी।

कैसे शुरू हुआ था विवाद
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कर्मचारी ने एक ग्राहक से कहा कि वह मराठी नहीं बोल सकता। उसे केवल हिंदी आती है और वह हिंदी में बात करेगा। इस बात से नाराज ग्राहक और कर्मचारी के बीच तीखी बहस छिड़ गई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं तक पहुंच गया। वीडियो देखने के बाद मनसे के वर्सोवा अध्यक्ष संदेश देसाई ने अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ डी मार्ट स्टोर का दौरा किया। वहां पहुंचकर उन्होंने उस कर्मचारी की पिटाई कर दी, जिसने मराठी बोलने से इनकार किया था।

About bheldn

Check Also

वक्फ संशोधन बिल के समर्थन या विरोध में… लोकसभा में क्या बोले उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसद?

मुंबई/नई दिल्ली: वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में चर्चा हो रही है। शिवसेना यूटीबी के …