— भगवान श्री राम का पुरुषसूक्त पाठ से अभिषेक, पूजन, राम रक्षा स्तोत्र पाठ भये प्रकट
भेल भोपाल।
दादाजी धाम मंदिर में भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम जन—जन का आधार भारत में चारों दिशाओं में जिनकी जय जय कार होती है। आदर्श संरक्षक के जन्मोत्सव पर भगवान श्री राम का पुरुषसूक्त पाठ से अभिषेक, पूजन, राम रक्षा स्तोत्र पाठ भये प्रकट कृपाल स्तुति करते हुए भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। माता रानी के समक्ष भक्तों द्वारा अखंड दीपक प्रज्वलित किए। सभी भक्तों द्वारा अखंड धूनी में हवन पूर्णाहुति की गई। आरती के पश्चात भक्तों ने भजन—कीर्तन किए, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से वर्धमान सिटी, पटेल नगर, सिद्धार्थ लेक सिटी महिलाएं पुरुष बच्चे सभी ने पूजन के पश्चात महाप्रसादी ग्रहण किया एवं पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर के पट प्रातः 05:30 से रात्रि 10:00 बजे तक भगवान के दर्शन के लिए मंदिर के पट खुले रहे।